परीक्षितगढ़- समाजसेवी गुल्लू गुर्जर शिवजी को तिलक कर बारात का शुभांरभ करते हुए।
परीक्षितगढ़। श्रीराम लीला कमेटी के तत्वावधान में मंगलवार को नगर में ढोल नगाड़ों के साथ शिव बरात निकाली गई। शुभारंभ समाजसेवी गुल्लू गुर्जर ने शिव को तिलक कर किया। बरात पर श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान गुल्लू गुर्जर ने कहा हिंदू धर्म का सबसे शक्तिशाली प्राचीन प्रसार रामलीला आयोजन से होता है। सभी धर्म के लोग सहयोग करते हैं। बरात बैंड बाजों के साथ सुभाष चौक से होते हुए मुख्य बाजार, भगत सिंह चौक, गुड़ मंडी, किठौर, मेरठ बस स्टैंड से होते हुए रामलीला मंचन पर संपन्न हुई। कमेटी अध्यक्ष विद्या भूषण गर्ग, महासचिव श्याम दत्त शर्मा, महेश चंद त्यागी, भरत अग्रवाल, विकल गुर्जर, ब्रह्मजीत प्रजापति, ओमकार शर्मा, सुनील भूरे, अरुण कौशिक, अरविंद रस्तोगी, रविंद्र प्रधान, विष्णु अवतार रुहेला आदि रहे।