फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नाली के विवाद में भिड़े दो पक्ष, पुलिस पर पथराव, गाड़ी हुई क्षतिग्रस्त, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला गांव

Wed, 01 Nov 2023 12:37 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : मेरठ में हस्तिनापुर के हरितपुर गांव में नाली के विवाद में दो पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस पर भी पथराव कर दिया गया। पथराव में पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन
मेरठ में पुलिस की गाड़ी पर पथराव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव में मंगलवार रात में नाली के विवाद को लेकर टकराव हो गया, जिसके बाद कई राउंड फायर किए गए। सूचना पर पहुंची पुलिस की गाड़ी पर भी पथराव किया गया, जिसमें वह क्षतिग्रस्त हो गई। मामला बिगड़ता देख उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई, जिसके बाद आसपास के थाना क्षेत्र की फोर्स मौके पर बुलाई गई।

विज्ञापन


हरिपुर गांव में पिछले चार दिनों से नाली को लेकर विवाद चल रहा है, जिसमें एक पक्ष ने थाने पर चार दिन पूर्व तहरीर दी थी लेकिन पुलिस के कोई कार्रवाई नहीं करने पर मामला लगातार बिगड़ता चला गया और दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बन गई।

बताया गया कि मंगलवार रात दस बजे विवाद बढ़ने पर कहासुनी के बाद कई राउंड फायर किए गए, जिससे पूरा गांव दहल उठा। भयभीत ग्रामीणों ने घरों के दरवाजे बंद कर लिए गए। सूचना पर पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंची। एक पक्ष के ओर से पथराव में पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।

मामला बिगड़ता देख पुलिसकर्मी क्षतिग्रस्त गाड़ी को लेकर भाग खड़े हुए और मामले की सूचना वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी गई। जिसके बाद हस्तिनापुर, बहसूमा क्षेत्र की पीआरवी गाड़ी को मौके पर बुलाया गया। थाना प्रभारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन दोनों पक्षों के लोग फरार हो गए। खबर लिखे जाने तक भारी पुलिस फोर्स गांव में मौजूद था और आरोपी पक्ष की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे थे।

ग्रामीणों ने बताया कि इस विवाद में पहले भी झगड़ा हो चुका है और फायरिंग भी हुई थी। एक पक्ष के लोगों ने बताया कि चार दिन पूर्व थाने पर तहरीर दी गई थी लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया, जिस कारण दूसरे पक्ष के लोगों के हौसले बुलंद हो गए और उन्होंने अंधेरे का फायदा उठाकर उनके घर के दरवाजे तोड़े और कई राउंड फायर किए। ग्रामीणों का कहना था कि पुलिस इस मामले को पहले ही गंभीरता से लेती तो इतना विवाद नहीं बढ़ता।

यह भी पढ़ें: वंदे भारत ट्रेन हादसा: खुद को कोसता रहा पिता, बोला- बेटी की मान लेता तो बच जाता परिवार, उजड़ गईं तीन जिंदगियां

विज्ञापन

दो पक्षों में नाली के विवाद को लेकर झगड़े की सूचना पर थाना पुलिस को मौके पर भेजा गया है मामले की जांच कर दोषी पक्ष के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - कमलेश बहादुर एसपी देहात मेरठ

यह भी पढ़ें: 
UP: मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा, डीसीएम से टकराई बाइक, पिता-पुत्री समेत तीन की मौत, मचा कोहराम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें