सार
मेरठ में कुख्यात अपराधी बदन सिंह बद्दो के बेटे सिकंदर समेत नौ अपराधियों पर डीआईजी कलानिधि नैथानी ने 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। इनमें मेरठ के पांच, बागपत के दो और बुलंदशहर व हापुड़ के एक-एक अपराधी शामिल हैं।
कुख्यात अपराधी बदन सिंह बद्दो के बेटे सिकंदर समेत नौ अपराधियों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। डीआईजी कलानिधि नैथानी ने इन अपराधियों पर इनाम की घोषणा की। जानकारी के मुताबिक, सिकंदर मेरठ के टीपीनगर क्षेत्र के बेरीपुरा का रहने वाला है। इनाम घोषित किए गए नौ अपराधियों में मेरठ के पांच, बागपत के दो और बुलंदशहर व हापुड़ के एक-एक अपराधी शामिल हैं।