मेरठ के लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के उमर नगर में बुधवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक सिलिंडर कारखाने में भीषण आग लग गई। कारखाने से धुआं उठता देख अफरा तफरी मच गई। कारखाने में मौजूद चार मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचाई।
मेरठ के लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के उमर नगर में शॉर्ट सर्किट से सिलेंडर के कारखाने में भीषण आग लग गई। आग की सूचना पर आस पास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया गया कि लाखों रुपए का माल जलकर राख हो गया। वहीं सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के पूर्वा इलाही बक्स निवासी साबिर पुत्र सदीक ने बताया उमर नगर में सिलिंडर का कारखाना खोल रखा है। बुधवार को अचानक शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। कारखाने में काम कर रहे चार मजदूरों में ने कारखाने से भागकर अपनी जान बचाई और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस व फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। बताया गया कि मजदूर का मुजीब, सलीम, फरमान, शाहरुख बाल-बाल बच गए।