फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: मोहिद्दीनपुर शुगर मिल में शार्ट सर्किट से लगी भीषण आग, चीफ इंजीनियर की मौत, कई झुलसे

Sat, 26 Nov 2022 02:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के परतापुर थानाक्षेत्र में आज दोपहर भीषण आग लग गई। यहां मोहिद्दीनपुर मिल में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची है।
विज्ञापन
मिल में भीषण आग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के परतापुर थानाक्षेत्र में मोहिद्दीनपुर मिल में शनिवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। मिल से धुआं उठता देख हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस व फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। अभी टीम मौके पर ही मौजूद है। पुलिस के अनुसार अभी तक की पूछताछ में शाॅर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। आग लगने से कई मजदूर झुलस गए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

विज्ञापन

 

वहीं आग लगने से आसपास की फैक्टरियों में काम कर रहे मजदूरों में भी हड़कंप मच गया। फिलहाल फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें: By Poll Election: रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह बोले-खतौली उपचुनाव में एकतरफा जीत करेंगे हासिल

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मोहिद्दीनपुर शुगर मिल में  शनिवार दोपहर शार्ट सर्किट के चलते भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़िया मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। घंटों की मशक्कत के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। 

बताया गया कि आग में मिल के चीफ इंजीनियर नरेंद्र कुमार कुशवाहा गंभीर रूप से झुलस गए थे। हालात गंभीर होने पर उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराने ले जा रहें थे , लेकिन उनकी रास्ते में ही मौत हो गई। वहीं कैमिकल गोदाम में भी रुक-रुक के ड्रम फटने लगे। इस कारण फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को आग बुझाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


सूचना के मुताबिक नरेंद्र कार्बाइन को देखने पहुंचे थे। उसी दौरान आग ने भीषण रूप ले लिया और वह आग की लपटों को देखकर अपनी जान बचाने के लिए दूसरे फ्लोर से नीचे कूद गए थे। जिस कारण गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिलते ही मिल कर्मचारियों ने उनको इलाज के लिए मोदीनगर के जीवन हॉस्पिटल में भर्ती कराने के लिए ले जा रहे थे।हॉस्पिटल के गेट पर पहुंचते ही उन्होंने दम तोड़ दिया। नरेंद्र की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें