फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: मवाना तहसील की महिला लेखपाल को फोन पर जान से मारने की धमकी, आरोपी के खिलाफ तहरीर

Fri, 05 Sep 2025 04:52 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मवाना तहसील में तैनात महिला लेखपाल रूपाली वर्मा को एक युवक ने फोन पर जान से मारने और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए धमकी दी। पीड़िता ने कॉल रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंपी और गंगानगर थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन
शिकायत करने पहुंची महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के गंगानगर थानाक्षेत्र की मवाना तहसील में कार्यरत महिला लेखपाल को फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई। गंगानगर थाना क्षेत्र की तिलकपुरम निवासी रूपाली वर्मा तहसील मवाना में लेखपाल के पद पर तैनात हैं।

पीड़िता ने गंगानगर थाने में दी तहरीर में बताया कि परीक्षितगढ़ क्षेत्र के गांव बलि निवासी एक युवक ने 2 सितंबर की रात को कॉल कर अभद्र भाषा का प्रयोग किया। आरोप है कि युवक ने जान से मारने की धमकी देते हुए जातिसूचक शब्द भी कहे।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 5 सितम्बर को आपके शहर में क्या हुआ

रूपाली वर्मा का कहना है कि आरोपी पहले भी तहसील दफ्तर में आकर उन्हें धमका चुका है और कहा था कि "तुझे नौकरी करना भुला दूंगा"। इस बार की बातचीत की कॉल रिकॉर्डिंग उन्होंने पुलिस को उपलब्ध कराई है।

महिला लेखपाल ने पुलिस से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें