फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: क्लीनिक में चुनरी से लटका मिला महिला डॉक्टर का शव, सात माह पहले हुई थी शादी, पति से चल रहा था विवाद

Sun, 16 Aug 2026 01:26 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ के पल्लवपुरम निवासी डॉ. खुशहाली की शादी जनवरी माह में टीपीनगर के इरश गार्डन निवास मयंक चौधरी से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति से विवाद हो गया था, इसलिए वह मायके में रह रही थी। रविवार सुबह अपने ही क्लीनिक में खुशहाली का शव लटका मिला। 
विज्ञापन
पति मयंक चौधरी के साथ डॉ. खुशहाली की शादी के समय की फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के रॉयल पार्क एक्सटेंशन निवासी महिला चिकित्सक खुशहाली (26) की रविवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव पल्लवपुरम फेस-दो की सर्विस रोड स्थित क्लीनिक के कमरे में मिला। परिजनों ने दोनों हाथ बंधे होने का दावा करते हुए मौत की परिस्थितियों पर सवाल उठाए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने क्लीनिक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर पड़ताल शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस हत्या और आत्महत्या समेत कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

 

मौके पर परिजन और अन्य लोग। - फोटो : अमर उजाला
खुशहाली पुत्री जगदेव सिंह की शादी 14 जनवरी 2026 को हरेंद्र सिंह के पुत्र मयंक चौधरी से हुई थी। उनका मायका पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के सी-54 रॉयल पार्क एक्सटेंशन पल्लवपुरम फेज 1 में है, जबकि ससुराल टीपीनगर क्षेत्र के इरश गार्डन में है। खुशहाली के पिता बीएसएफ में दरोगा हैं और वर्तमान में दिल्ली में तैनात हैं। उनका भाई रजत सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से पीएचडी कर रहा है।
 

जांच करने पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
मायके वालों के मुताबिक, खुशहाली और उनके पति के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था। इसी के चलते वह मायके में रह रही थीं। वह पल्लवपुरम फेस-दो की सर्विस रोड स्थित आयुर्वेदा एंड नेचुरल सेंटर में करीब चार माह से क्लीनिक चला रही थीं।
रविवार सुबह करीब 6:15 बजे खुशहाली घर से क्लीनिक के लिए निकली थीं। कुछ समय बाद क्लीनिक के कमरे में उनका शव मिलने की सूचना कर्मचारियों ने परिजनों को दी। जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर पल्लवपुरम पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और घटनास्थल की बारीकी से जांच की।
 

डॉ. खुशहाली। - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली निवासी खुशहाली के तहेरे भाई अखिल ने आरोप लगाया कि खुशहाली के दोनों हाथ बंधे हुए थे। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और सीसीटीवी फुटेज से कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं।
पुलिस ने क्लीनिक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर खंगालना शुरू कर दिया है। फुटेज के माध्यम से यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि खुशहाली के क्लीनिक पहुंचने के बाद वहां कौन-कौन आया और घटनाक्रम किस तरह हुआ। पुलिस परिजनों और क्लीनिक से जुड़े लोगों से भी पूछताछ कर रही है।
 

चार माह से चला रही थी क्लीनिक
खुशहाली पल्लवपुरम फेस-दो की सर्विस रोड स्थित आयुर्वेदा एंड नेचुरल सेंटर में करीब चार माह से बिल्डिंग के प्रथम तल पर क्लीनिक चला रही थीं। रविवार सुबह घर से क्लीनिक पहुंचने के बाद कमरे में उनका शव चुनरी से पंखे पर लटका मिला मिला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने मौत की परिस्थितियों पर सवाल उठाए हैं।
 

शादी डॉट कॉम से हुई थी शादी, कुछ समय बाद ही शुरू हो गया था विवाद
पुलिस की जांच में सामने आया है कि डॉक्टर खुशहाली और उनके पति की शादी, शादी डॉट कॉम के माध्यम से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया था। वह कुछ समय से अपने मायके में रह रही थीं। 
 
विज्ञापन

ये बोले सीओ
सीओ दौराला शिव ठाकुर का कहना है कि परिवार के लोगों से जानकारी ली जा रही है। घटनास्थल की फोरेंसिक जांच कराई गई है और सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर खंगाली जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी देखें...
West UP Weather: आसमान पर कभी छा रहे बादल तो कभी निकल रही धूप, उमस ने किया परेशान, बारिश होगी या नहीं; जानें
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें