सरधना थानाक्षेत्र के गांव मंढियाई में ठीक दो महीने बाद एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बेटा नहीं होने पर एक पिता अपनी तीन बेटियों को गंग नहर में फेंकने पर पहुंच गया। लेकिन मां रोती-बिलखती मौके पर पहुंच गई।
मां ने पति से अपने कलेजे के टुकड़ों को मारने का विरोध किया तो पति ने पत्नी पर ही जानलेवा हमला कर दिया। जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई हालांकि अपनी जान पर खेलकर मां ने तीनों बेटियों की जान बचा ली। बेटियों की मां गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।
इसी गांव में ठीक दो माह पहले एक बाप ने ढाई साल की मासूम बेटी को गंग नहर में जिंदा फेंक दिया था। मासूम बच्ची पर आरोप था कि वह बेटे को पीटती है। ऐसी घटनाओं से हर किसी का दिल पसीज जाता है। लेकिन दो महीने में दूसरी घटना ने झकझोर दिया।