पत्नी का हाथ पकड़कर उसे रोकता पति, पीछे खड़ी प्रेमिका।
- फोटो : अमर उजाला
नौचंदी क्षेत्र की रामबाग कॉलोनी में दो माह से प्रेमिका के साथ चोरी छिपे लिव इन में रह रहे मोबाइल शॉप संचालक को बृहस्पतिवार सुबह पत्नी ने रंगेहाथ पकड़ लिया। पति की प्रेमिका के साथ मारपीट की गई। काफी देर तक यह हंगामा चला। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला थाने तक पहुंचा तो वहां भी काफी देर हंगामा हुआ। बाद में दोनों पक्ष बिना कोई तहरीर दिए थाने से चले गए।
मारपीट करती पत्नी और प्रेमिका।
- फोटो : अमर उजाला
नौचंदी क्षेत्र के नंदिनी प्लाजा में युवक की मोबाइल शॉप है। वर्ष 2016 में उसका प्रेम विवाह अलीगढ़ की रहने वाली युवती से हुआ था। दोनों की आठ और चार साल की दो बेटियां हैं। बताया गया कि करीब दो माह से युवक रामबाग में अपनी प्रेमिका के साथ चोरी-छिपे लिव इन रिलेशन में रह रहा था। वहीं पत्नी को पति पर शक था।
बृहस्पतिवार सुबह युवक घर से निकला तो पत्नी ने परिजनों के साथ चोरी-छिपे उसका पीछा किया। रामबाग में एक मकान में दोनों को पकड़ लिया। यहां पत्नी और प्रेमिका के बीच जमकर मारपीट हुई।
इस दौरान युवक दोनों में बीच-बचाव की कोशिश करता रहा। इस बीच परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्षों को थाने ले गई। थाने में भी काफी देर तक आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला। पत्नी का कहना था कि वह पति के साथ रहना चाहती है। वह प्रेमिका को छोड़कर उसके साथ रहे। उसकी दो बेटियों के भविष्य पर उसे खतरा दिखाई दे रहा है। बाद में दोनों पक्ष बिना कोई लिखित शिकायत दिए चले गए। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी का कहना है कि तहरीर मिलने पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।