फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder in Meerut: छात्रा का सिर काटकर ले गए हत्यारे, धड़ रजबहे में फेंका, मां, मामा और भाई हिरासत में

Thu, 05 Jun 2025 09:15 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

बहादरपुर गांव के रजबहे में कक्षा 12 की छात्रा की सिर कटी लाश मिली। उसके पास से मिले कागज पर मोबाइल नंबर लिखा था। उस पर कॉल किया तो वह छात्रा के दोस्त विकास का था। विकास ने ही छात्रा की पहचान कराई। 
विज्ञापन
आस्था की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परतापुर के बहादरपुर गांव के रजबहे में बृहस्पतिवार को कक्षा 12 की छात्रा की सिर कटी लाश मिली। उसकी सलवार की जेब में मिले कागज पर मोबाइल नंबर लिखा था। यह उसके दोस्त विकास का था। विकास ने शव की पहचान दौराला के दादरी गांव निवासी आस्था उर्फ तनिष्का (17) के रूप में की। पुलिस ने छात्रा की मां, भाई, दो मामा व ममेरे भाई को हत्या करने के शक में हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन

 

मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक छात्रा का एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसके विरोध में परिजनों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस छात्रा का सिर बरामद करने का प्रयास कर रही है। हत्या किसने, क्यों और कहां की, पुलिस इसकी जांच कर रही है।
 

आस्था का घर। - फोटो : अमर उजाला
दादरी निवासी रमेश कुमार की बेटी आस्था बुधवार से लापता थी। रमेश सीआरपीएफ में तैनात हैं और उनकी पोस्टिंग छत्तीसगढ़ में है। परिवार के लोगों ने आस्था के लापता होने की जानकारी पुलिस को नहीं दी। बृहस्पतिवार सुबह उसकी सिर कटी लाश रजबहे में मिली तो लोगों की भीड़ जुट गई। परतापुर पुलिस ने पहुंचकर सिर ढूंढने का प्रयास किया, मगर वह नहीं मिला। 
 

छात्रा की सलवार की जेब में एक मोबाइल नंबर लिखा कागज का टुकड़ा पुलिस को मिला। पुलिस ने उक्त नंबर पर कॉल की। यह दौराला क्षेत्र के नंगली साधारण निवासी विकास का था। पुलिस ने विकास से पहचान कराई। उसने छात्रा को दोस्त बताया। फोन पर लगातार बातचीत करने की बात भी कही। इसके बाद पुलिस छात्रा के घर दादरी गांव में पहुंची। 
 

यहां छात्रा की मां राकेश देवी और नाबालिग दो भाइयों से आस्था के बारे में जानकारी ली। परिजन आस्था की गुमशुदगी, उसकी तलाश के प्रयास सहित कई सवालों के जवाब नहीं दे पाए। पुलिस ने छात्रा की हत्या के शक में मां, भाई, दो मामा, ममेरे भाई मंजीत उर्फ मोनू व दोस्त विकास को हिरासत में ले लिया। आस्था के मामा कमल और समरपाल सिंह परतापुर थानाक्षेत्र के महरौली गांव के निवासी हैं। यह घटनास्थल से पास वाला ही गांव है।
 
विज्ञापन

परिजनों ने पहचानने से किया इंकार, विकास ने आस्था का शव बताया
विकास ने शव आस्था का बताया, जबकि परिजनों ने शव को पहचानने से इंकार कर दिया। एसएसपी विपिन ताडा का कहना है कि परिवार के लोग पुलिस के सवालों के सही जवाब नहीं दे रहे हैं। पुलिस टीम छात्रा के सिर की तलाश जानी गंगनहर में कर रही है। पूछताछ में छात्रा के ममेरे भाई मंजीत उर्फ मोनू ने कई महत्वपूर्ण जानकारी दी हैं। इसके आधार पर जांच जारी है। पुलिस जल्द ही घटनाक्रम का खुलासा कर देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें