फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder In Meerut: शराब पीने के बाद हुआ विवाद, बेटे ने पीट पीटकर की पिता की हत्या

Thu, 14 Aug 2025 12:52 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

Son Killed Father: मेरठ के पांची गांव में बुधवार रात शराब पीने के बाद हुए विवाद में बेटे ने पिता पर डंडे से हमला कर दिया। गंभीर घायल पिता ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी बेटे पर केस दर्ज किया।

 

विज्ञापन
हत्या (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के पांची गांव में बुधवार देर रात शराब पीने के बाद पिता-पुत्र के बीच हुए विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी जय सिंह (60) और उनका बेटा रोहित (30) शाम के समय शराब पी रहे थे। देर रात किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस बढ़ी और रोहित ने डंडे से पिता पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 14 अगस्त को आपके शहर में क्या हुआ

हमले में गंभीर रूप से घायल जय सिंह को परिजनों ने पहले खरखौदा के एनसीआर मेडिकल में भर्ती कराया, लेकिन हालत बिगड़ने पर उन्हें मेरठ रेफर किया गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही जय सिंह ने दम तोड़ दिया।

सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी पुष्पा देवी ने अपने बेटे रोहित के खिलाफ तहरीर दी है। यह घटना गुरुवार तड़के करीब 2:30 बजे की बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें