फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: बढ़े हुए प्रतिकर की मांग को लेकर किसानों ने घेरा मेडा दफ्तर, धरने पर बैठे, अफसरों पर ये है आरोप

Mon, 16 Dec 2024 01:45 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में बढ़े हुए प्रतिकर की मांग कर रहे तीन योजनाओं के किसान सोमवार को हंगामा प्रदर्शन करते हुए मेरठ विकास प्राधिकरण के दफ्तर पहुंच गए। इसके बाद परिसर में ही धरने पर बैठ गए। इस दाैरान उन्होंने अफसरों पर गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन
धरने पर बैठे किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में बढ़े हुए प्रतिकर की मांग कर रहे तीन योजनाओं के किसानों ने सोमवार को मेडा मेरठ विकास प्राधिकरण दफ्तर का घेराव किया। बड़ी संख्या में पहुंचे लोहियानगर, वेदव्यासपुरी और गंगानगर के किसानों ने अफसरों पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। किसानों को कहना है कि पूर्व में सवा करोड़ रुपए मुआवजा दिया जा चुका है, अब फिर से प्रक्रिया शुरू की जाए।

विज्ञापन


तीनो योजनाओं के किसान ट्रैक्टर ट्रॉली पर भाजपा और किसान यूनियन के झंडे लगाकर पहुंच गए और जमकर नारेबाजी की। बाद में प्राधिकरण की पार्किंग में बने पार्क में किसान दरी और गद्दे बिछाकर धरने पर बैठ गए और भीतर ट्रैक्टर भी खड़े कर दिए हैं।

इससे पहले 2 दिसंबर को किसानों को वार्ता के लिए बुलाया गया था जिसमें प्लॉट अथवा बढ़े हुए प्रतिकर की धनराशि के दो विकल्प दिए गए थे इसी को लेकर सोमवार को किसान पहुंचे हैं। इनमें काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें