सार
मेरठ कलेक्ट्रेट पहुंचे किसानों को पुलिस ने ट्रैक्टर अंदर ले जाने से रोका तो नोकझोंक हो गई। किसान धरने पर बैठ गए। एएसपी दीक्षा भौरिया को धक्का लगने का आरोप लगा, जिसके बाद एसपी सिटी ने किसानों को फटकार लगाई।
मेरठ में विभिन्न मांगों को लेकर मेरठ कलेक्ट्रेट पहुंचे किसानों और पुलिस के बीच ट्रैक्टर अंदर ले जाने को लेकर विवाद हो गया। पुलिस ने किसानों को ट्रैक्टर कलेक्ट्रेट के अंदर ले जाने से रोक दिया। इस पर किसानों और पुलिसकर्मियों के बीच नोकझोंक शुरू हो गई। इसके बाद किसान धरने पर बैठ गए और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करने लगे।