फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम में दिखे मेरठ जिले के किसान और खलिहान

Sun, 26 Apr 2020 03:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
pm modi - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस बार का मन की बात का कार्यक्रम कोरोना संक्रमण विषय पर आधारित था। उन्होंने इस कठिन समय मे भी कार्य कर रहे लोगों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि डॉक्टर, रेलवे कर्मचारी, किसान सहित अन्य लोग भी इस लड़ाई को जीतने में लगे हैं। किसानों की बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में मेरठ के किसानों और खलिहानों को दिखाया गया। वहीं, उन्होंने अंत मे एक बार फिर अपने स्लोगन 'दो गज दूरी बहुत है जरूरी' को दोहराया।

विज्ञापन


मेरठ के रजपुरा ब्लॉक में स्थित भुड़पुर गांव में कार्य कर रहे किसानों को दिखाया गया। इसमें दिखा कि किसान अपने खेत में आलू और गेंहू की फसल को संभालने में लगा हुआ है। कार्यक्रम में किसानों को सोशल डिस्टेंसिंग और मुंह ढककर कार्य करना भी दिखाया गया।

भुड़पुर गांव के किसान नीरज ने अमर उजाला संवाददाता से बातचीत करते हुए बताया कि कुछ दिन पहले टीम हमसे बातचीत करके गई थी। हमने इस बार फसल के कटान करते समय कई सावधानियां बरती हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उस बार कम मजदूरों से ही काम चलाना पड़ रहा है। पहले जहां 100 मजदूर कार्य करते थे लेकिन इस बार सिर्फ 30-35 मजदूरों से ही काम चला रहे हैं। उन्होंने बताया कि 100 एकड़ में आलू और 10 एकड़ में गेंहू की फसल है। 

मन की बात में आता रहा है मेरठ
इससे पहले भी कई बार मेरठ के लोग अपने अच्छे कार्य के लिए मन की बात कार्यक्रम में आते रहे हैं। इसमे चाहे पर्यावरण, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, शिक्षा, चिकित्सा आदि  क्षेत्रों में कार्य करने वाले लोगो को कार्यक्रम में दिखाया गया है। जिससे अन्य लोगों को भी अनुशासन के साथ कार्य करने की सीख मिली है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें