फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपरटेक पामग्रीन सोसायटी में बाहरी व्यक्ति को अंदर ले जाने से रोकने को बुलानी पड़ी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सुपरटेक पामग्रीन सोसायटी में बाहरी व्यक्ति को अंदर ले जाने से रोकने को बुलानी पड़ी पुलिस
विज्ञापन

मेरठ। कोरोना संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या के चलते मेरठ रेड जोन में है, इसके बावजूद लोग गंभीरता नहीं समझ रहे हैं। सुपरटेक पामग्रीन सोसायटी में कुछ लोग अपने फायदे के लिए पूरी सोसायटी की जान जोखिम में डालने पर उतारू हैं। सोसायटी के लोगों ने तय कर रखा है कि बाहर से कोई व्यक्ति भीतर नहीं आएगा, लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग ऐसा कर रहे हैं।
शनिवार दोपहर सी ब्लॉक में रहने वाले एक व्यक्ति एक डिपार्टमेंटल स्टोर के कर्मचारी भीतर लेकर आ रहे थे। इसे लेेकर उनकी गेट नंबर-एक पर सुुरक्षाकर्मियों से बहस हो गई। सुरक्षाकर्मियों ने साफ कह दिया कि बाहर से किसी को भीतर नहीं आने दिया जाएगा। इसके बाद जमकर बहस हुई। मजबूर होकर सुरक्षाकर्मियों को 112 पर फोन करके पुलिस बुलानी पड़ी। यह हरकत करने वाले व्यक्ति के खिलाफ सुरक्षाकर्मियों की तरफ से ब्रह्मपुरी थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पूरे मामले में उस व्यक्ति ने भी सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ बदसलूकी करने के मामले में तहरीर दी है। पूरे प्रकरण में सोसायटी के मैनेजर हरबीर सिंह का कहना है कि प्रशासन के आदेशों का पालन किया जा रहा है। जहां तक बात बाहरी व्यक्ति को भीतर आने देने की है तो इससे सोसायटी में रहने वाले लोगों की जान को ही जोखिम है। सोसायटी के लोगों का भी कहना है कि लॉकडाउन का यह बुरा समय है। लेकिन एहतियात बरतना जरूरी है। ऐसे में इस तरह की हरकत कोई न करे। मेड और दूसरे लोगों को बाहर से न बुलाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें