फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में किसान की हत्या: पानी देने खेत गया था सुभाष, फिर नहीं लौटा, पीछे से कमर में मारी गोली

Tue, 24 Jun 2025 02:29 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के जानी खुर्द गांव में खेत में पानी देने गए किसान सुभाष (51) की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने जांच शुरू की है और हत्या का मुकदमा अज्ञात में दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
हत्या (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के जानी थाना क्षेत्र के गांव जानी खुर्द में सोमवार देर रात किसान सुभाष(51) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह रात में खेत में पानी चलाने के लिए गया था, उसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने पीछे से कमर में गोली मार दी।
विज्ञापन


गोली की आवाज सुनकर आसपास मौजूद किसान मौके पर पहुंचे और तुरंत परिजनों को सूचना दी। परिजन घायल सुभाष को अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: Meerut News: मेडिकल में किशोरी से दुष्कर्म, ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के बयान दर्ज, तीन सदस्य टीम गठित
विज्ञापन



मृतक के बेटे आयुष की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। घटना के बाद एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल और आपसी विवाद की संभावनाओं को खंगाला जा रहा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें