फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: किसान को रोडवेज बस ने कुचला, 10 मीटर तक लाश को घसीटा, बिलखती रहीं पत्नी और दो छोटी बेटियां

Sun, 01 Feb 2026 10:37 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

धंजू गांव निवासी किसान नितिन कुमार भैसाली अड्डे के बाहर किसी वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी अनियंत्रित बस ने उन्हें कुचल दिया। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग गया। 
विज्ञापन
नितिन कुमार की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सदर थाना क्षेत्र स्थित भैसाली बस अड्डे के बाहर किसान नितिन कुमार (37) को अनुबंधित बस ने कुचल दिया। बस चालक करीब 10 मीटर तक उन्हें घसीटता हुआ ले गया। इससे नितिन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक बस छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के धंजू गांव निवासी नितिन कुमार पुत्र वेदप्रकाश शुक्रवार को किसी काम से मेरठ आए थे। शनिवार सुबह वह घर जाने के लिए भैसाली अड्डे के बाहर वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान वैशाली डिपो की एक अनुबंधित बस सवारियां भरकर अड्डे से बाहर निकल रही थी। 
 

चालक ने लापरवाही से बस चलाते हुए सड़क किनारे खड़े नितिन को जोरदार टक्कर मार दी और उन्हें लगभग 10 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। राहगीरों के शोर मचाने पर चालक ने बस रोकी लेकिन तब तक नितिन की सांसें थम चुकी थीं। चालक मौके पर ही बस छोड़कर भाग गया। हादसे के कारण बस अड्डे के बाहर जाम की स्थिति बन गई, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुचारू कराया।
 

परिजनों ने आरोपी बस चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। सीओ कैंट नवीना शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है और फरार चालक की तलाश के लिए पुलिस टीमें लगा दी गई हैं।
 
विज्ञापन

परिवार में मचा कोहराम
नितिन खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी शादी करीब आठ साल पहले अर्चना से हुई थी और उनकी दो छोटी बेटियां हैं। पुलिस ने नितिन की जेब से मिले मोबाइल के जरिए परिजनों को सूचना दी। मौत की खबर मिलते ही पत्नी अर्चना और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें