फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: किसान रोते हुए बोला-लेखपाल मांग रहा 10 हजार; सदर तहसील में एसडीएम के पैर पकड़कर लगाई गुहार

Thu, 20 Nov 2025 11:22 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ की सदर तहसील में जमीन विवाद के मामले में किसान ने लेखपाल पर 10 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। शिकायत करते वक्त किसान रो पड़ा और एसडीएम के पैर छूकर कार्रवाई की गुहार लगाई। मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
विज्ञापन
किसान ने एसडीएम के पैर छूकर लगाई गुहार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ की सदर तहसील में मंगलवार को भावनात्मक दृश्य देखने को मिला जब किसान राजीव जमीन विवाद की शिकायत लेकर एसडीएम डॉ. दीक्षा जोशी के पास पहुंचे। शिकायत के दौरान किसान रो पड़े और आरोप लगाया कि लेखपाल उनकी फाइल में रिपोर्ट लगाने के बदले 10 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है।

राजीव, जो सरूरपुर थाना क्षेत्र के निवासी हैं, ने बताया कि उनका अपने पिता से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। 2020 में मामला कोर्ट में गया और फैसला उनके पक्ष में आया। बाद में अपील के दौरान निर्णय निरस्त हो गया। किसान के अनुसार, इसी विवाद में रिपोर्ट तैयार करने के नाम पर लेखपाल उन्हें परेशान कर रहा है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बारकोड डलते ही खुली सच्चाई: एक मतदाता के 36, दूसरे के 33 वोट! एसआईआर में फर्जी वोटर नेटवर्क का पर्दाफाश

शिकायत करते हुए किसान अचानक एसडीएम के पैर छूने लगे और बोले कि उनकी बात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंचा दी जाए। भावुक किसान जमीन पर बैठकर रोने लगे। एसडीएम ने तुरंत उन्हें उठाया, बैठाकर पानी पिलाया और शांत कराया।

एसडीएम दीक्षा जोशी ने किसान से कहा कि ऐसा व्यवहार करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कानूनगो को जांच सौंपी है और आश्वासन दिया है कि रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। बुधवार को यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें