फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: चार दिन से बेटी लापता, एसएसपी ऑफिस पर फूट पड़ा परिजनों का दर्द! की बरामदगी की मांग

Tue, 27 May 2025 03:06 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के किला परीक्षितगढ़ निवासी युवक ने बेटी की बरामदगी को लेकर एसएसपी ऑफिस पर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।

 

विज्ञापन
एसएसपी ऑफिस पर हंगामा करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में किला परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने मंगलवार को अपनी बेटी की बरामदगी को लेकर परिजनों के साथ एसएसपी कार्यालय पर हंगामा किया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि चार दिन पहले उनकी नाबालिग बेटी को गांव के ही युवक सोनू ने बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया, लेकिन पुलिस अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर सकी है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 27 मई को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि बेटी आरोपी के पास मजदूरी का काम करती थी। चार दिन पहले वह संदिग्ध हालात में लापता हो गई। परिजनों ने थाना पुलिस को सूचना दी थी और बताया था कि आरोपी घर से सोने-चांदी के जेवर और करीब दो लाख रुपये नकद भी लेकर गया है।

पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर हंगामा किया और थाना पुलिस के खिलाफ शिकायत सौंपी। उन्होंने गुहार लगाई कि उनकी बेटी को जल्द बरामद किया जाए और आरोपी पर सख्त कार्रवाई हो।

एसएसपी ने दिए जांच के निर्देश 
एसएसपी मेरठ ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर तत्काल संबंधित थाना पुलिस को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें