डीएम को भेजी लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट
गंगानगर पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने सुबह अब्दुल्लापुर में अंग्रेजी शराब के ठेके पर जाकर सैंपल भरे और ठेका सील कर दिया। दोपहर में खोलने की अनुमति दे दी। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि ठेका मालिक संजय मलिक के खिलाफ मुकदमा कराया गया है। उसे कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। डीएम को शराब की दुकान के लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेजी गई है।
आसपास के ठेकों पर भी हो रही थी सप्लाई
बताया जा रहा है कि आरोपी साथियों के साथ मिलकर महंगी ब्रांडेड बोतलों में नकली शराब की सप्लाई आसपास के क्षेत्र के ठेकों पर सप्लाई कर रहा था।
पिछले साल बक्सर में जहरीली शराब से हुई थी दो सगे भाइयों की मौत
गंगानगर थाना क्षेत्र में मवाना रोड पर सूर्य अस्पताल के सामने स्थित मकान में पिछले साल 25 दिसंबर को दो सगे भाइयों अजय और विकास की जहरीली शराब पीने से मौत हुई थी। घर के बराबर में स्थित देसी शराब के ठेके से रात के समय दोनों भाइयों ने शराब खरीदी और घर मे लाकर पी थी।
सुबह को दोनों के शव कमरे में मिले थे। मामला दबाने के लिए पुलिस ने दोनों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बिसरा सुरक्षित रखने की बात कही थी। उस मामले में भी ठेका संचालक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसे लेकर गंगानगर थाना पुलिस के खिलाफ परिजनों ने हंगामा किया था।
ये हुई बरामदगी
पुलिस ने आरोपी के पास से एक कार, उसमें रखे एक कार्टून में रायल स्टैग के 15 क्वार्टर, रायल स्टैग्के छह हाफ, इम्पीरियल ब्लू कार्टर रॉकफोर्ड के हाफ, नकली क्यूआर कोड, बैग में छह हाफ, पांच क्वार्टर, एक बोतल और आठ ढक्कन बरामद किए।