मेरठ मेडिकल थाना पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जीएसटी रजिस्ट्रेशन कर करीब 37.88 लाख रुपये की टैक्स चोरी के मामले में सर्वश्री बालाजी ट्रेडर्स के संचालक ऋषभ कुमार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई राज्य कर आयुक्त की ओर से दी गई तहरीर पर की गई।
सहायक आयुक्त राज्य कर राकेश कुमार के अनुसार, फर्म ने 17 मार्च 2025 को जीएसटी पोर्टल पर फर्जी पते का उपयोग कर रजिस्ट्रेशन कराया था। विभागीय जांच में पता चला कि बताए गए पते पर 35 वर्षों से रानी देवी परिवार के साथ रह रही हैं, और उन्होंने किसी फर्म को जगह किराए पर नहीं दी।