फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: बागपत बाईपास पर रंगदारी और फायरिंग का मामला, सपा-आसपा नेता समेत 10 पर FIR, SC-ST एक्ट भी लगा

Thu, 08 Jan 2026 04:01 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के जानी थाना क्षेत्र में बागपत बाईपास स्थित होटल से रंगदारी मांगने और फायरिंग करने के मामले में सपा और आसपा नेताओं समेत 10 लोगों पर FIR दर्ज की गई है। SC-ST एक्ट भी लगाया गया है।

विज्ञापन
मांगी रंगदारी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के जानीखुर्द थाना क्षेत्र के मेरठ-बागपत बाईपास चौराहे के पास स्थित एक होटल को लेकर गंभीर आपराधिक मामला सामने आया है। होटल संचालक से रंगदारी मांगने और फायरिंग करने के आरोप में पुलिस ने सपा और आसपा से जुड़े दो नेताओं समेत 8-10 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन


रंगदारी न देने पर होटल कराया गया बंद
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के भोला रोड, पठानपुरा गांव निवासी सुमित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने भतीजे मोंटू जाटव के साथ बागपत बाईपास पर होटल का संचालन कर रहे थे। आरोप है कि दीपक भड़ाना (निवासी देदूपुर, मवाना) और निशांत भड़ाना (निवासी कुंडा, परतापुर) उनसे हर महीने रंगदारी की मांग कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: अपराधी बेखौफ: सरधना में महिला पर हमला-बेटी के अपहरण का प्रयास, पुलिस की 5 टीमें अलर्ट, SSP ने कही ये बात

विज्ञापन

जातिसूचक शब्द और जान से मारने की धमकी
सुमित के अनुसार, रंगदारी का विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जातिसूचक शब्द कहे और जान से मारने की धमकी दी। लगातार धमकियों से परेशान होकर 15 दिसंबर 2025 को होटल बंद करना पड़ा, इसके बावजूद धमकियां जारी रहीं।

होटल के बाहर फायरिंग, CCTV में कैद
आरोप है कि 20 दिसंबर 2025 की शाम दीपक भड़ाना और निशांत भड़ाना काली सफारी कार से होटल के बाहर पहुंचे। कार पर दीपक भड़ाना का बैनर लगा था। कुछ ही देर में 8-10 हथियारबंद लोग भी वहां आ गए, जिनमें से एक ने रिवॉल्वर से फायरिंग कर दी। पूरी घटना होटल में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन

SSP के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
जानी पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर मामला दर्ज किया है। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रंगदारी मांगने, जान से मारने की धमकी, फायरिंग और SC-ST एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने CCTV फुटेज भी कब्जे में ले ली है और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें