अवैध कारखानों की भरमार
देहलीगेट थाना क्षेत्र के पटेल नगर, जलीकोठी, पुर्वा फैय्याज अली और इससे सटे आसपास के क्षेत्रों में वेल्डिंग, निकिल व पीतल पॉलिश, बाजे की धुलाई का काम किया जाता है। अधिकांश कारखाने यहां अवैध रूप से संचालित हैं, जिनमें पहले भी हादसे हो चुके हैं। पीतल को गलाकर उसके बुश भी यहीं तैयार होते हैं, जो पूर्ण रूप से अवैध हैं। लोगों की मानें तो 2016 में यहां पहला हादसा हुआ। बॉयलर फटने से उस दौरान भी बच्चा गंभीर रूप से झुलसा था, लेकिन मामला दबा दिया गया। इसके बाद 2017 में यहां कंप्रेसर फट चुका है। तब भी यहां एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ था। पूर्वा फैय्याज अली में धुएं में दम घुटने से बच्ची की मौत भी यहां हो चुकी है।
वर्जन::::
हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन तब तक परिजन बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल लेकर रवाना हो चुके थे। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और पूरी जानकारी ली। बच्चे के दोनों हाथ और चेहरे का कुछ हिस्सा झुलसा है। बच्चा अब ठीक है।
- विजय कुमार, इंस्पेक्टर देहलीगेट
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/