फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: मेडिकल कॉलेज में जल्द शुरू होगी शाम की ओपीडी, जानें-क्या रहेगा समय और कितनी होगी फीस

Mon, 12 Jun 2023 10:12 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ मेडिकल कॉलेज में मरीजों के इलाज कराना अब और सुविधाजनक हो जाएगा। यहां सुबह की ओपीडी के बाद अब शाम की ओपीडी भी जल्दी ही शुरू होने जा रही है। तकरीबन नौ बीमारियों के लिए चिकित्सक मरीजों को शाम को भी देख सकेंगे।
विज्ञापन
मेरठ मेडिकल में लगी मरीजों की लाइनें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में शाम की ओपीडी शुरू करने की तैयारी की जा रही है। ये ओपीडी पेड (फीस ली जाएगी) होगी, लेकिन निजी डॉक्टरों और अस्पतालों की अपेक्षा फीस कम होगी। सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल (लाल बिल्डिंग) में शुरू होने वाली इन ओपीडी में 250 से 300 रुपये लिए जाएंगे। अभी तक मेडिकल में सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक कि ओपीडी चलती है। इसके लिए सिर्फ एक रुपये का पर्चा बनता है। 

विज्ञापन


शासन ने इसके लिए मेडिकल कॉलेज प्रबंधन से खाका तैयार कर जल्द ओपीडी शुरू करने का प्रस्ताव मांगा है। प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इसमें सुपर स्पेशियलिटी सुविधा दी जाएंगी। इसमें दिल, गुर्दे, दिमाग, पेट, यूरोलॉजी, त्वचा रोग और बल रोग विभाग समेत 9 गंभीर बीमारियों को विशेषज्ञ चिकित्सक देखेंगे।
 

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: बिजनौर में प्रसूता की अस्पताल में मौत, परिजनों का हंगामा

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ वीडी पांडेय ने बताया कि अभी तक सरकारी अस्पतालों में ओपीडी लखनऊ पीजीआई, दिल्ली सफदरजंग और बनारस के बीएचयू में चलती है। उन्हीं की तर्ज पर इसे शुरू करने की तैयारी है।

इन जिलों के अस्पतालों की फीस और इलाज का अवलोकन किया जा रहा है। वहां दिन की ओपीडी नि:शुल्क होती है, एक रुपये का पर्चा बनता है, लेकिन शाम की ओपीडी के लिए कुछ शुल्क देना पड़ता है। इसकी रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जाएगी और वहां से हरी झंडी मिलते ही इसे शुरू कर दिया जाएगा। 

अगले महीने से शुरू करने की तैयारी 
प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने बताया कि शाम की ओपीडी अगले महीने शुरू करने की तैयारी है। शासन की ओर से शाम की ओपीडी शुरू करने का प्रस्ताव बनाने को कहा गया है। इसकी कम दरों पर फीस ली जाएगी। हमारे यहां विशेषज्ञ डॉक्टर हैं। इसके लिए संसाधनों और जरूरतों का आकलन किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें