फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: आईवीएफ से भी नहीं हुई संतान, बैंक मैनेजर की पत्नी ने तनाव में आकर दी जान, खा लिया जहर

Wed, 26 Nov 2025 11:05 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

पल्लवपुरम में यूनियन बैंक के मैनेजर वैभव रहते हैं। उनकी पत्नी सरिता ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। उस वक्त मैनेजर बैंक में थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पल्लवपुरम क्षेत्र की अंसल टाउनशिप स्थित लोटस टावर में बुधवार को 38 वर्षीय सरिता ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। साथ ही जांच भी शुरू कर दी।
विज्ञापन

 

मूल रूप से आगरा के थाना सिकंदरा आवास विकास कालोनी निवासी पति वैभव के साथ सरिता लोटस टावर में रहती थी। वैभव मेरठ के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। दोनों की शादी चार साल पहले हुई थी। दोनों ने ही दूसरी शादी की थी। पहली शादी से दोनों ने तलाकशुदा है। 
 

दंपती पिछले कुछ समय से आईवीएफ प्रक्रिया के माध्यम से संतान चाह रहा था। लगातार असफल हो रहे उपचार और मानसिक दबाव के चलते सरिता बीते कुछ दिनों से अवसाद में थी और दवाई भी नहीं खा रही थी। बुधवार शाम के समय सरिता ने जहरीला पदार्थ खा लिया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पति और पुलिस को दी। तबीयत बिगड़ने पर पति उन्हें अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 
 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। हालांकि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सीओ दौराला प्रकाश चंद अग्रवाल का कहना है कि दंपती के बीच किसी तरह का विवाद नहीं होने की जानकारी मिली है। प्रथम दृष्टया मामला मानसिक तनाव कारण सामने आ रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। 
 
विज्ञापन

घटना के दौरान पति वैभव बैंक में था। वह पिछले कुछ माह से अपने मायके में थी और दिवाली पर वैभव अपने घर पर ले आया था। वैभव ने पुलिस को बताया कि वह बच्चे को लेकर तनाव में थी, कुछ दिनों से दवाई भी नहीं खा रही थी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें