फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SIR: साकेत और डिफेंस कॉलोनी में घरों की घंटी बजाते रहे अधिकारी, बाहर तक नहीं आए लोग, कैसे भरेंगे गणना प्रपत्र

Sun, 30 Nov 2025 10:24 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut News: उप जिला निर्वाचन अधिकारी, अपर नगर आयुक्त और अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट ने इन पॉश कॉलोनियों का मुआयना किया। गेट पर ही चौकीदार ने कह दिया कि साहब लोग बिजी है, आराम कर रहे हैं।
विज्ञापन
एसआईआर के लिए जागरूकता फैलाने के लिए साकेत पहुंचे अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर की पॉश साकेत और डिफेंस कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने अपने-अपने घर के दरवाजे तक नहीं खोले। उप जिला निर्वाचन अधिकारी सत्यप्रकाश सिंह, अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार व अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट चिल्लाते रहे कि एसआईआर का गणना प्रपत्र जमा कर दीजिए। 
विज्ञापन

 

दोनों वीआईपी कॉलोनी में इक्का-दुक्का घरों के दरवाजे खुले तो चौकीदार बोले कि साहब बिजी या वह अभी आराम कर रहे हैं। बेबस होकर अफसरों को वापस लौटना पड़ा। अब सवाल उठता है कि गणना प्रपत्र बीएलओ कैसे भरवा पाएंगे। बड़ी-बड़ी कोठी में रहने वालों लोगों का रवैया देखकर अफसर नाराज हैं। वे कह रहे है कि ऐसे लोगों के नाम वोटर लिस्ट में बाहर होने चाहिए।
 

जनपद की सात विधानसभा में कुल 27 लाख मतदाता हैं। इनके गणना प्रपत्र भरवाने के लिए 2758 बूथों पर चार नवंबर से कार्य चल रहा हैं। 26 दिन बीतने के बाद जनपद में 50 फीसदी मतदाताओं के गणना प्रपत्र जमा हुए हैं। भारत निर्वाचन आयाेग द्वारा गणना प्रपत्र का डिजिटल ब्योरा फीड कराने की निर्धारित तारीख चार दिसंबर रखी हैं। 
 

सवाल उठता है कि अब पांच दिन में शेष बचे 50 फीसदी मतदाता के गणना प्रपत्र कैसे जमा हो पाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सातों विधानसभा की समीक्षा की। इसमें कैंट विधानसभा के मतदाता ने कम गणना पत्र जमा किए हैं। इसमें बीएलओ लापरवाही कर रहे हैं या मतदाता ही गणना प्रपत्र जानबूझकर जमा नहीं कर रहे हैं। इसका पता लगाने के लिए शनिवार शाम अधिकारियों ने शहर की पाॅश साकेत और डिफेंस कॉलोनी का मुआयना किया।
 

अधिकारियों ने दोनों कॉलोनियों में रहने वाले लोगों के घर-घर जाकर गेट पर लगी घंटी बजाई। अधिकांश मकानों के गेट तक नहीं खुले। इसमें एक-दो के दरवाजे पर चौकीदार बैठे मिले। खुद का परिचय अधिकारियों ने दिया। इस पर चौकीदार ने कहा कि साहब बिजी है और उनको भी मकान में अंदर जाने की इजाजत नहीं हैं। 
 

अधिकारियों ने कई घरों के दरवाजे खुलवाने के तमाम प्रयास किए लेकिन सफलता नहीं मिलीं। करीब एक घंटा मशक्कत के बाद अधिकारी और बीएलओ वापस लौट गए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी सत्यप्रकाश सिंह ने कहा है कि गणना प्रपत्र जमा करने के लिए मतदाताओं से अपील की जा रही है। 
 

साकेत और डिफेंस कॉलोनी में बहुत सारी संख्या में मतदाताओं ने गणना प्रपत्र जमा नहीं किया। इसके लिए शनिवार को अभियान के तहत घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने दरवाजे तक नहीं खोले।
 

गणना प्रपत्र लेकर बैठ गए कोठी में रहने वाले लोग
बीएलओ ने अधिकारियों को बताया कि गणना प्रपत्र डिफेंस और साकेत कॉलोनी में डोर-टू-डोर वितरित करा दिए हैं। दोनों कॉलोनी में काफी लोगों ने गणना प्रपत्र भरकर वापस नहीं किए और अधिकारी रोजाना बीएलओ से रिपोर्ट मांग रहे थे। इसको लेकर बीएलओ को रोज फटकार लगती थी। गणना प्रपत्र क्यों जमा नहीं हो रहे। 
इसकी हकीकत जाने के लिए अधिकारी पहले साकेत और फिर डिफेंस कॉलोनी पहुंचे। जहां पर लोगों ने दरवाजे तक नहीं खोले। बीएलओ बोले कि जब अधिकारियों के चिल्लाते पर लोगों ने दरवाजे नहीं खोले तो उनके कहने पर कौन गणना प्रपत्र जमा करेंगे।
 
विज्ञापन

वोटर लिस्ट में नाम नहीं जुड़ेगा
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वीके सिंह ने कहा कि बार-बार कहने के बावजूद भी जो मतदाता गणना प्रपत्र भरकर जमा नहीं कर रहे हैं। उनका नाम नई वोटर लिस्ट में नहीं जुड़ पाएगा। बार बार अधिकारी अपील कर रहे है कि गणना प्रपत्र भरकर दे दीजिए। अभी एक-दो दिन का समय है तुरंत फॉर्म जमा करें। रविवार फिर जिले में महा अभियान चलाया जाएगा। अधिकारी घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करेंगे और गणना प्रपत्र जमा कराएंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें