भारत के अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप जीतते ही मेरठ शहर जश्न में डूब गया। युवाओं ने तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारे लगाए और कई इलाकों में देर रात तक आतिशबाजी और मिठाइयां बांटी गईं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की शानदार जीत के बाद मेरठ शहर जश्न में डूब गया। जैसे ही भारत ने इंग्लैंड को हराकर खिताब अपने नाम किया, युवाओं की टोलियां तिरंगा लेकर सड़कों पर उतर आईं और भारत माता की जय के नारों से माहौल गूंज उठा।
विज्ञापन
देर रात तक होती रही आतिशबाजी
शहर के आबूलेन हील स्ट्रीट पर युवाओं ने जमकर आतिशबाजी की और एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी मनाई। शास्त्री नगर, सेंट्रल मार्केट, नौचंदी, कैलाशपुरी और कंकरखेड़ा में भी जीत का जश्न देर रात तक चलता रहा।
सुबह से टीवी पर टिकी थीं नजरें
लोग सुबह से ही टीवी और मोबाइल पर फाइनल मुकाबला देख रहे थे। दुकानों और दफ्तरों में भी मैच का लाइव प्रसारण चलता रहा। भारत की ओर से ओपनर बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक बल्लेबाजी ने दर्शकों को रोमांच से भर दिया।
विशाल स्कोर ने पहले ही तय कर दी जीत
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 411 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके बाद इंग्लैंड को 311 रन पर समेटते ही शहर में खुशी की लहर दौड़ गई और जश्न शुरू हो गया।
युवा खिलाड़ियों पर गर्व
श्रीवान्या क्रिकेट एकेडमी के कोच अभिषेक राय, हनी क्रिकेट एकेडमी के कोच दीपक सिद्दू, पंचवटी क्रिकेट एकेडमी के कोच उमेश और स्थानीय क्रिकेट प्रेमियों ने कहा कि भारतीय क्रिकेट नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने वैभव सूर्यवंशी की 175 रनों की पारी को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि जल्द ही ये खिलाड़ी सीनियर टीम में जगह बनाएंगे।