फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: 9.80 करोड़ की टैक्स चोरी में उद्यमी सोमिल अग्रवाल गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज और कंपनी के नाम पर किया खेल

Fri, 27 Jun 2025 11:09 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Tax Evasion: थापर नगर निवासी सोमिल अग्रवाल केमिकल प्रोडक्ट्स कंपनी में पार्टनर हैं। डीजीजीआई की मेरठ शाखा ने शुक्रवार को उन्हें गिरफ्तार किया। कोर्ट से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
टैक्स चोरी। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : stock.adobe
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के उद्योगपति थापरनगर निवासी सोमिल अग्रवाल को डीजीजीआई (जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय) की मेरठ शाखा ने कर चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है। सोमिल अग्रवाल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। सोमिल की यूनिट परतापुर में उद्योगपुरम गगोल रोड पर है। जांच टीम के अनुसार सोमिल अग्रवाल ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर 9.80 करोड़ कर कर चोरी की है। जांच टीम ने कंपनी के कई रिकार्ड, दस्तावेज, लैपटॉप, नकदी सहित अन्य सामान भी जब्त किया है।
विज्ञापन

 

हरीश केमिकल प्रोडक्टस में सोमिल अग्रवाल पार्टनर हैं। कंपनी में उनके पास खरीद और बिक्री की सभी जिम्मेदारी हैं। विभागीय जांच के दौरान कंपनी के रिकार्ड, लैपटॉप और नकदी आदि की जानकारी जुटाई गई। जांच के दौरान दो मोबाइल भी जब्त किए गए। जांच में कंपनी की ओर से कर चोरी सामने आई। विभाग के अनुसार कंपनी द्वारा कैश में ट्रांजेक्शन की गई। टीम की ओर से ऑफिस के साथ ही घर पर भी तलाशी ली गई। 
 

यह कंपनी कई दशक से मेरठ में केमिकल संबंधी उत्पाद तैयार कर रही है। यह भी सामने आया कि टीजीयू के स्थान पर एजीयू को धोखाधड़ी से खरीदा गया। इसमें 9.32 लाख की फर्जी आईटीसी और 57.82 लाख की जीएसटी का भुगतान नहीं किया गया।
 

कंपनी के पार्टनर ने बिना चालान के नकद में माल बेचा और फर्जी फर्मों के खातों में राशि जमा कराई। खास बात यह भी सामने आई सोमिल फर्जी फर्मों के खातों में नकली बिलों के बदले कमिशन के रूप में पैसा देते थे। डीजीजीआई के ओर से विशेष अभियोजन अधिकारी लक्ष्य कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ में सोमेल ने स्वीकार किया है कि वह नकद लेनदेन की प्रविष्टियां स्वयं करते थे। 
 
विज्ञापन

लक्ष्य कुमार सिंह ने जांच में मिले सभी दस्तावेजों को कोर्ट के सामने प्रस्तुत किया है। इसके अतिरिक्त विभाग अन्य महत्वपूर्ण जानकारी भी जुटा रहा है। इस मामले में सोमिल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया और 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें