फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दस फीट लंबे अजगर को देख अटकीं कर्मचारियों की सांसें, मचा हड़कंप

Fri, 17 Aug 2018 09:40 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
अजगर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में शोभित विश्वविद्यालय परिसर में रजिस्ट्रार के आवास के पास अजगर मिलने से हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पल्लवपुरम पुलिस ने अजगर को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन वह कभी पेड़ तो कभी दीवार पर चलता रहा। इससे लोगों की सांसे अटकी रहीं। 

विज्ञापन


दुल्हैड़ा मार्ग स्थित शोभित विवि के पास काफी पेड़ हैं। शाम करीब पांच बजे विवि के बिजली कर्मचारी सतबीर ने एक अजगर को पेड़ पर देखा। उसने शोर मचाया तो अन्य कर्मचारी भी आ गए। 

उन्होंने पल्लवपुरम पुलिस और वन विभाग की टीम को सूचना दी। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से अजगर पर काबू पाया। वन विभाग के कर्मचारी संजीव कुमार और कैटिल गार्ड इंचार्ज राहुल ने बताया कि अजगर करीब 8 से 10 फीट लंबा था। उसका वजन 40 किलो के करीब है। कार्यवाहक एसएसआई महेश शर्मा का कहना है कि वन विभाग की टीम की मदद से अजगर को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें