फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: मंगलपांडे नगर में चार मंजिला टावर की लिफ्ट में फंसा कर्मचारी, गेट तोड़कर निकालते ही धड़ाम से गिरी

Wed, 12 Aug 2026 11:02 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मंगलपांडे नगर के सीजी टावर में फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी अंकुर त्यागी लिफ्ट में फंस गया। लोगों ने करीब 15 मिनट में गेट तोड़कर उसे निकाल लिया। लेकिन उसके बाद लिफ्ट गिर गई। मौके पर पुलिस ने आकर पड़ताल की। 
विज्ञापन
टावर की लिफ्ट में और उसमें से बचाया गया कर्मचारी अमित। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलपांडे नगर स्थित चार मंजिला सीजी टावर में बुधवार सुबह साढ़े 11 बजे लिफ्ट में एक फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी फंस गया। लोगों ने लगभग 15 मिनट की मशक्कत के बाद लिफ्ट का गेट तोड़कर उसे सुरक्षित निकाल लिया, लेकिन इसके बाद लिफ्ट गिर गई। इससे यहां अफरा-तफरी मच गई। हालांकि लोगों की तत्परता से हादसा टल गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की लेकिन जनहानि न होने के कारण कोई शिकायत नहीं की गई।
विज्ञापन

 

मेडिकल थाना क्षेत्र के सीजी टावर की दूसरी मंजिल पर एक फाइनेंस कंपनी का कार्यालय है। कंपनी के कर्मचारी नवीन चौधरी का कहना है कि उनके साथी कर्मचारी अंकुर त्यागी बुधवार सुबह लिफ्ट में फंस गए थे। उन्होंने मोबाइल से कॉल कर अन्य कर्मचारियों को जानकारी दी। इसके बाद कर्मचारी मौके पर पहुंचे और लिफ्ट का गेट तोड़कर अंकुर त्यागी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया लेकिन इसके बाद लिफ्ट दूसरी मंजिल से नीचे गिर गई। गनीमत रही कि उस दौरान कोई लिफ्ट में मौजूद नहीं था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
 

लिफ्ट गिरने की सूचना पर भवन स्वामी वहां आ गए। मेडिकल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस संबंध में एफएसओ आरके सिंह का कहना है कि इस मामले की दमकल विभाग को कोई सूचना नहीं दी गई। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।
 
विज्ञापन

बिजली गुल होने से रुकी थी लिफ्ट
तक्षशिला निवासी वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि वह सीजी टावर के मालिक हैं। बिजली गुल होने के कारण लिफ्ट रुकी थी। इसके बाद कुछ कर्मचारियों ने गेट तोड़ दिया था। गेट तोड़ने के कारण लिफ्ट नीचे आ गई। हादसे में किसी के चोट आदि नहीं लगी है। केवल लिफ्ट में तकनीकी खामी आई, उसे दुरुस्त करा दिया जाएगा। फाइनेंस कंपनी के कार्यालय को 10 वर्ष पूर्व किराये पर दिया गया था। अब इसका नया एग्रीमेंट होना है लेकिन कंपनी का एक कर्मचारी कंपनी को कहीं और कार्यालय दिलाना चाहता हैं। उन्होंने आशंका जताई है कि इसी वजह से सामान्य घटना को इस तरह से फैलाया गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें