नोएडा में हुई 24वीं उत्तर प्रदेश बास्केटबाल चैंपियनशिप में किया शानदार प्रदर्शन
बालकों ने फाइलन में गाजियाबाद को हराया
बुलंदशहर की टीम ने मामूली अंतर से हारी मेरठ की टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
फोटो समाचार
मेरठ। उत्तर प्रदेश बास्केटबाल चैंपियनशिप का आयोजन 22 से 28 जुलाई को नोएडा में किया गया। प्रतियोगिता के बालक वर्ग में मेरठ की टीम विजेता और बालिका वर्ग में उपविजेता रही।
प्रतियोगिता में मेरठ की बालक और बालिका वर्ग की दोनों टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। बालक वर्ग में मेरठ की टीम ने ट्रिपल टेक एकेडमी गाजियाबाद की टीम को 80-50 के स्कोर से हराकर फाइनल अपने नाम किया और ट्रॉफी जीती। बालिका वर्ग में मेरठ की टीम ने अपने सभी मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में मेरठ की टीम को नजदीकी मुकाबले में बुलंदशहर की टीम से 41-44-के स्कोर से हार का सामना करना पड़ा।
महिला वर्ग की टीम में 12 खिलाड़ियों में से 6 खिलाड़ी सोफिया स्कूल से रहीं। 6 खिलाड़ी मेरठ पब्लिक स्कूल की थी। बालक वर्ग में 12 में से 8 खिलाड़ी मेरठ पब्लिक स्कूल से रहे। बालिका टीम के कोच अंतरराष्ट्रीय कोच अमरजीत सिंह रहे। उन्होंने कड़ी मेहनत कर टीम को फाइनल में पहुंचाया। बालक वर्ग के कोच हरेंद्र सिंह रहे। टीम की जीत पर बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष सौरभ जैन, एमपीएस ग्रुप के निदेशक विक्रमजीत सिंह आदि ने खिलाड़ियों को बधाई दी। इस मौके पर जिला बास्केटबाल संघ के सचिव मिर्जा शहबाज बेग ने भी टीम को शुभकामनाएं दीं।