फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मेरठ में ईडी का छापा, निलंबित आईएएस के करीबी के घर पहुंची पुलिस, इस बड़े घोटाले से जुड़े हैं तार

Thu, 07 Aug 2025 11:32 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

इन्वेस्ट यूपी में घोटाले के मामले में निकांत जैन मुख्य आरोपी हैं। मेरठ में रेलवे रोड स्थित शांतिनगर में इसी कारण छापा मारा गया। वहीं थाना पुलिस का कहना है कि ईडी की टीम नहीं पहुंची, स्थानीय पुलिस ने ही जाकर पूछताछ की है। 
विज्ञापन
Raid Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन्वेस्ट यूपी के निलंबित सीईओ आईएएस अभिषेक प्रकाश के करीबी निकांत जैन के ठिकानों पर बृहस्पतिवार को ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने छापा मारा है। मेरठ में भी रेलवे रोड स्थित शांतिनगर में निकांत का परिवार रहता है। यहां भी ईडी की टीम पहुंचने की जानकारी लगने पर खलबली मच गई। स्थानीय रेलवे रोड थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और निकांत के चाचा से ही जानकारी लेकर लौट गई। पुलिस ने ईडी की टीम मेरठ में न पहुंचने की बात कही।
विज्ञापन

 

रेलवे रोड निवासी संजय जैन ने बताया कि निकांत जैन के पिता सुधीर कुमार जैन उनके बड़े भाई थे। वह सरकारी कांट्रेक्टर थे। लगभग 30 वर्ष पहले सुधीर परिवार के साथ लखनऊ जाकर बस गए थे। इसके बाद से उनका अपने भाई से ज्यादा संपर्क नहीं रहा। भतीजे निकांत जैन की गिरफ्तारी की जानकारी मिली थी, मगर उनका कोई लेना-देना नहीं है। वहीं, निकांत से जुड़े लोगों को लेकर साकेत और शास्त्रीनगर में भी कार्रवाई को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।
 

इन्वेस्ट यूपी में घपलेबाजी के मामले में निकांत जैन मुख्य आरोपी हैं। इसी के चलते रेलवे रोड थाना प्रभारी महावीर सिंह भी पुलिस बल के साथ रेलवे रोड स्थित घर पहुंचे। यहां निकांत के चाचा ने पुलिस को बताया कि उनके घर पर किसी भी प्रकार की टीम ने कोई कार्रवाई नहीं की है। पुलिस रिश्तेदारों से पूछताछ के बाद चली गई। 
 
विज्ञापन

निकांत जैन को निलंबित आईएएस अभिषेक प्रकाश का करीबी बताया गया है। निकांत खुद को कारोबारी व निवेशक कंसल्टेंट बताता था। निकांत पर एक सोलर इंडस्ट्री लगाने वाले उद्यमी से कमीशन मांगने का आरोप था। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि ईडी की कोई कार्रवाई नहीं हुई है। स्थानीय पुलिस को जांच के लिए भेजा गया था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें