फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: टीपी नगर थाने के पास ई रिक्शा चालक की पीट-पीटकर हत्या, सिर पर किए ईंट से वार, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 30 Jul 2023 12:55 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के टीपीनगर में ई रिक्शा चालक की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की। शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
meerut police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के टीपी नगर थाने के पास युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी गयी। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़ लिया, जो नशे में था। मृतक की पहचान नहीं हो सकी।

विज्ञापन


रविवार तड़के करीब पांच बजे टीपी नगर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि फुटबॉल चौक और थाने के बीच में एक हॉस्पिटल के सामने दो युवकों के बीच मारपीट हो रही है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक एक युवक ने दूसरे की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी, जिसके सिर पर ईंट से कई वार किए गए थे। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया।

आरोपी की पहचान कसेरूखेड़ा निवासी गौरव के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक की तलाशी ली, लेकिन उसके पास से ऐसा कोई भी दस्तावेज नहीं मिला, जिसके आधार पर उसकी पहचान की जा सके। मृतक की उम्र लगभग 25 साल है, जिसके हाथ पर गजेंद्र लिखा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मरने वाला युवक ई रिक्शा चलाता था। रात करीब 10 बजे आरोपी बेगमपुल से मुरादनगर जाने के लिए उसकी ई रिक्शा में बैठा था। दोनों पहले से ही शराब पिए हुए थे। ई रिक्शा में बैठने के बाद भी उन्हें शराब पी। वह रात भर शहर में ही इधर-उधर घूमते रहे।

तड़के करीब पांच बजे हैं उनके बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और नौबत मारपीट तक आ गई थी। हालांकि पुलिस आरोपी की कहानी पर यकीन नहीं कर रही। क्योंकि मौके पर ई रिक्शा भी बरामद नहीं हुई। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही मृतक की पहचान कराने का प्रयास चल रहा है।

 
टीपी नगर थाना प्रभारी संत शरण सिंह ने बताया कि पुलिस ने अपने स्तर पर मामला दर्ज कर लिया है। पूरा घटनाक्रम जाने के लिए बेगम पुल पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें