अफसरों की नींद नहीं टूटी, मांग फाइलों में दबी
शुक्रवार को काठ का पुल के पास नाले में गिरकर ई-रिक्शा चालक की मौत को स्थानीय लोग प्रशासनिक उपेक्षा का नतीजा बता रहे हैं। नागरिक प्रवींद्र कुमार, संजू राणा और दीपक बंसल का कहना है कि वे लंबे समय से नाले के पास सुरक्षा दीवार बनवाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन कैंट बोर्ड के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे।
ढलान बनी हादसों की वजह
काठ के पुल से रजबन की ओर जाने वाली सड़क पर ढलान होने के कारण वाहन तेज गति में अनियंत्रित हो जाते हैं। यहां पहले भी कई वाहन नाले में गिर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए।