फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: नशेड़ी ड्राइवर ने लहराते हुए दौड़ाया ट्रक, वाहनों को टक्कर मारकर चलता रहा, पुलिस को आठ किमी तक दौड़ाया

Wed, 17 Sep 2025 05:57 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

दादरी से दौराला तक ट्रक लहराता हुआ कई किमी तक चलता रहा। वाहनों को टक्कर मारी, तो पुलिस ने पीछा कर चालक दबोच लिया। इसके बाद भी नशे में धुत्त चालक ने पुलिस के साथ धक्कामुक्की की। 
विज्ञापन
चालक को पकड़कर गाड़ी में ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनएच 58 पर दादरी से दौराला तक आठ किमी की दूरी में बुधवार दोपहर को राहगीरों की सांसें अटकी रहीं। नशे की हालत में चालक ने ट्रक को दौड़ा दिया और वाहनों में टक्कर मारता हुआ आगे बढ़ता गया। सूचना पर पुलिस ने पीछा किया और दौराला के पास घेराबंदी कर ट्रक को किसी तरह रुकवाकर चालक को पकड़ा।
विज्ञापन

 

सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि दोपहर के समय सूचना मिली कि दादरी की ओर से एक ट्रक आ रहा है, जो वाहनों में टक्कर मारता हुआ आगे बढ़ रहा है। ट्रक चालक ने एक बोलेरो व एक कार में टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया, हालांकि कोई घायल नहीं हुआ। 
 

पुलिस सर्तक हो गई और दादरी, सकौती व नगली गेट पर खड़ी पीआरवी ने ट्रक का पीछा किया। आठ किमी तक चालक पुलिस को दौड़ता रहा। हाईवे पर चल रहे वाहन चालकों के साथ बड़ी घटना होने के डर से पुलिस की भी सांसें अटकी रहीं। दौराला पहुंचने पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर किसी तरह ट्रक को रुकवाया और चालक को हिरासत में लिया। 
 
विज्ञापन

पुलिस की गाड़ी में बैठाने के दौरान भी चालक धक्कामुक्की करता रहा। चालक नशे की हालत में था और कुछ भी ठीक से बोल नहीं पा रहा था। पुलिस ने उसे थाने ले गई और ट्रक को कब्जे में ले लिया। लोगों का कहना है कि हाईवे पर चल रहे कई बाइक सवार ट्रक की चपेट में आने से बाल-बाल बचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें