हवा से धान की फसल को नुकसान की आशंका
बारिश के साथ तेज हवा चलने से खेतों में खड़ी धान की फसल प्रभावित हुई है। कई स्थानों पर धान के पौधे झुक गए हैं। किसानों के अनुसार, यदि बारिश और तेज हवा का सिलसिला जारी रहा तो पकने की अवस्था में पहुंच चुकी धान की फसल को नुकसान हो सकता है।
हालांकि, हल्की बारिश से खेतों में नमी बढ़ने के कारण अन्य खरीफ फसलों को लाभ मिलने की उम्मीद है।
अगले 24 घंटे बदला रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। बारिश के कारण तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। बारिश का दौर थमने के बाद मौसम में धीरे-धीरे बदलाव देखने को मिल सकता है।