बताया गया कि विश्व हिंदू परिषद के नेता अमित गुप्ता पल्लवपुरम थाना क्षेत्र की शीलकुंज कॉलोनी में रहते हैं। बृहस्पतिवार को उनके आवास पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया।