नानी-धेवती की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
कौशल के पति रतन सिंह सिरोही यूपी पुलिस के सेवानिवृत्त कांस्टेबल थे और जुलाई में कैंसर से उनकी मौत हो गई थी। सिरोही मूल रूप से बुलंदशहर के बीबीनगर क्षेत्र के लोहालारा गांव निवासी थे। पहली पत्नी पायल की मौत के बाद रतन सिंह सिरोही ने कौशल से शादी की थी। पायल के दो बेटे नवीन, गौरव और बेटी गुड्डी हैं। वहीं कौशल की एक बेटी स्नेहा है। स्नेहा के पति की मौत हो गई थी जिसके बाद माधवपुरम निवासी जिम ट्रेनर ईशु से शादी कर ली थी।