फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 लाख की चोरी का पर्दाफाश: गहनों की चमक देखकर बिगड़ी नीयत, घरेलू सहायिका ने उड़ाए जेवर, गिरफ्तार

Wed, 22 Oct 2025 12:01 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के मोदीपुरम में व्यापारी मनप्रीत के घर से 50 लाख रुपये के जेवरात चोरी करने वाली घरेलू सहायिका को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने गहनों की चमक देखकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।

विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ पल्लवपुरम थाना पुलिस ने पॉश कॉलोनी शील कुंज में व्यापारी मनप्रीत के घर हुई 50 लाख की चोरी का खुलासा करते हुए घरेलू सहायिका बॉबी देवी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर सोने, चांदी और हीरे के जेवर बरामद कर लिए।

विज्ञापन


थाना प्रभारी रमेश चंद्र शर्मा ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे व्यापारी मनप्रीत की पत्नी ईशु ने घर से गहने गायब होने की सूचना दी थी। जांच के दौरान घरेलू सहायिका पर शक गया। पूछताछ में उसने वारदात कबूल कर ली।

यह भी पढ़ें: UP: पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा पर बेटे की संदिग्ध मौत के मामले में मुकदमा दर्ज 

विज्ञापन

45 सीसीटीवी कैमरों में नहीं दिखा कोई चोर
पुलिस ने घटना के बाद आसपास के 45 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, लेकिन किसी संदिग्ध का सुराग नहीं मिला। फुटेज में केवल घरेलू सहायिका को घर से जाते हुए देखा गया, जिससे पुलिस का शक पक्का हो गया।


 

विश्वास में सौंपा था घर और बच्चे
व्यापारी मनप्रीत का ऑटोमोबाइल सर्विस स्टेशन है और उनकी पत्नी ईशु पीएचडी कर रही हैं। दोनों ने अपने बच्चों मिल्खा और बिशन की देखभाल के लिए कई साल पहले बॉबी को रखा था। उस पर पूरा भरोसा था और घर की चाबी भी उसी के पास रहती थी।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि कुछ दिन पहले उसने गहनों की अटैची खोलकर देखी थी। गहनों की चमक देखकर उसकी नीयत खराब हो गई और उसने चोरी की योजना बना ली। उसने नंबर लॉक वाली अटैची की चैन काटी और उसे पीछे के प्लॉट में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें