फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: डॉक्टर ने फेवीक्विक से चिपका दी बच्चे की चोट, दर्द बढ़ा तो ले गए दूसरे अस्पताल... तीन घंटे में छूटा ग्लू

Wed, 19 Nov 2025 09:53 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने बच्चे की चोट को फेवीक्विक से चिपका दिया। जिसके बाद वह सुबह उसे दूसरे अस्पताल लेकर पहुंचे तो तीन घंटे फेवीक्विक को छुड़ाने में लग गए। जिसके बाद चार टांके लगाए गए।
विज्ञापन
दर्द में तड़पता बच्चा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जागृति विहार एक्सटेंशन के पास महपल हाइट्स में रहने वाले फाइनेंस कर्मी सरदार जसप्रिंदर सिंह के दो साल के बेटे मनराज सिंह के खेलते हुए आंख के पास चोट लग गई। वह बेटे को लेकर भाग्य श्री अस्पताल पहुंचे। आरोप है कि वहां डॉक्टर ने मनराज की चोट को फेवीक्विक से चिपका दिया। जिसके बाद वह सुबह लोकप्रिय अस्पताल पहुंचे तो तीन घंटे फेवीक्विक को छुड़ाने में लग गए। जिसके बाद चार टांके लगाए गए। पीड़ित पक्ष के लोग भाग्य श्री अस्पताल पहुंचे और हंगामा कर दिया। डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बाद में उन्होंने सीएमओ से शिकायत कर डॉक्टर और अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

जसप्रिंदर सिंह ने बताया कि उनका बेटा रात को घर पर खेल रहा था। इसी दौरान वह गिर गया और उसकी आंख के पास गहरा कट लग गया। जिसके बाद वह उसे भाग्य श्री अस्पताल में लेकर पहुंचे। वहां पर डाक्टरों ने उनसे पांच रुपये वाली फेवीक्विक मंगाने के लिए कहा। जिसके बाद फेवीक्विक से कटा हुआ हिस्सा चिपका दिया। 

बेटे को लगातार दर्द होने के चलते वह उसे लेकर लोकप्रिय अस्पताल पहुंचे। जहां पर डाक्टरों को फेवीक्विक हटाने में तीन घंटे लग गए और दर्द के चलते बेटा तड़पने लगा। इसके बाद लोकप्रिय अस्पताल में टांके लगा गए। पीड़ित ने सीएमओ से इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यदि फेवीक्विक आंख में गिर जाती तो बड़ी घटना हो सकती थी। सीएमओ ने पूरे प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। सीएमओ अशोक कटारिया का कहना है कि पूरे मामला संज्ञान में आया है। जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें