फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: अलविदा जुमा व ईद के दृष्टिगत DM ने ली बैठक, ईदगाह में इस वक्त होगी ईद की नमाज

Fri, 28 Mar 2025 12:13 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिलाधिकारी डा. वीके सिंह तथा एसएसपी विपिन ताडा द्वारा अलविदा नमाज व ईद के संबंध में बैठक आहूत की गई।
विज्ञापन
मेरठ में पैदल मार्च करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिलाधिकारी डा. वीके सिंह तथा एसएसपी विपिन ताडा द्वारा अलविदा नमाज व ईद के संबंध में बैठक आहूत की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्व की भांति यह ईद उल फितर आपसी भाईचारे व सौहार्द के साथ मनाया जाए। बैठक में शहरकाजी, नायब एवं अन्य प्रबुद्धजनों द्वारा अपने विचार व्यक्त किए गए।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने कहा कि ईद को शांतिपूर्ण, सकुशल संपन्न कराना हम सभी का दायित्व है। कहा कि शहरकाजी, नायब व अन्य प्रबुद्धजन भी अपने स्तर पर लोगों को जागरूक करें तथा शांति एवं भाईचारे के साथ ईद मनाएं।

बैठक में प्रबुद्धजनों द्वारा अलविदा नमाज तथा ईद की नमाज के दृष्टिगत मेरठ शहर सहित पूरे जनपद में समस्त ईदगाहों/मस्जिद पर प्रकाश की व्यवस्था, सड़क, साफ-सफाई, पेयजल, ट्रैफिक व्यवस्था से संबंधित समस्या से अवगत कराया गया। जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।
विज्ञापन


एसएसपी विपिन ताडा ने कहा कि ईद को शांतिपूर्ण संपन्न कराए जाने हेतु पुलिस प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा। इस अवसर पर नगर आयुक्त सौरभ गंगवार, एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह, नगर मजिस्ट्रेट नवीन कुमार श्रीवास्तव, समस्त एसडीएम, अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार, जिला सूचना अधिकारी सुमित कुमार, समस्त सीओ सहित अन्य संबंधित अधिकारी, शहरकाजी, नायब एवं अन्य प्रबुद्धजन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

ईद की नमाज को लेकर शाही ईदगाह में बैठक करते कमेटी के लोग - फोटो : अमर उजाला
ईदगाह में सुबह 7:45 बजे होगी ईद की नमाज
मेरठ की शाही ईदगाह में गुरुवार को ईदगाह प्रबंधन समिति की बैठक में ईद की नमाज का वक्त सुबह 7.45 तय किया गया।  शहर काजी डॉ सालिकीन सिद्दीकी और कारी शफीकुर्रहमान कासमी ने बताया कि ईद उल फ़ितर के दिन ईदगाह कमेटी द्वारा नमाज़ियों की सुरक्षा के मद्देनज़र इंतजाम किए गए हैं।

कमेटी के सचिव सैयद सलमान सब्ज़वारी ने ईदगाह परिसर की सुरक्षा के बारे में बताया कि ईदगाह परिसर में 16 सीसीटीवी कैमरे स्थापित कर दिए गए हैं। पूरी जिम्मेदारी के साथ मिलजुल कर ईद की नमाज अदा कराई जाएगी और मोहब्बत के साथ इस ईद को मनाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें