मंदिरों के बाद अब सरकारी कार्यालयों में भी ड्रेस कोड लागू किया जा रहा है। यूपी के मेरठ जनपद में डीएम ने आदेश जारी किया है कि कलक्ट्रेट और तहसील में कोई भी कर्मचारी जींस-टीशर्ट व रंग-बिरंगे कपड़े पहनकर नहीं आएगा।
जींस-टीशर्ट और रंग बिरंगे कपड़े पहनने पर रोक
डीएम दीपक मीणा ने कलक्ट्रेट, तहसील व अन्य सरकारी विभागों में अधिकारियों, कर्मचारियों के लिए ड्यूटी के दौरान जींस-टीशर्ट और रंग बिरंगे कपड़े पहनने पर रोक लगा दी है। शुक्रवार को जारी निर्देश में कहा गया कि सरकारी कर्मचारी सामान्य ड्रेस पहनकर ही अपने कार्यालय में बैठेंगे।