मंगलवार शाम को किसान अपने भैंसा बुग्गी और बैल बुग्गी लेकर थाने पहुंच गए। थाने के अंदर उन्हें बुग्गी खड़ी कर दी, जिससे प्रशासन तनाव में आ गया। बुग्गी हटवाने को लेकर किसानों के साथ पुलिस प्रशासन की नोकझोंक भी हो गई।
जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने बताया कि बुधवार को महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री और किसान क्रांति यात्रा को याद कर थाने में ही कार्यक्रम किया जाएगा। महापुरुषों की जयंती पर शपथ ली जाएगी कि हम गांधीवादी तरीके से न्याय प्राप्ति तक आंदोलन चलाते रहेंगे।
पंचायत स्थल पर कोई वार्ता नहीं हुई। एडीएम सिटी बृजेश कुमार, उप जिलाधिकारी कमल किशोर देशभूषण कंडारकर, अपर पुलिस अधीक्षक क्राइम अवनीश कुमार मौजूद रहे। अधिकारी किसानों के बीच और कार्यालय में मौजूद रहे। धरना खत्म करने की बात करते रहे, परंतु उनके पास कोई समाधान नहीं था। जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने बताया कि मोहिउद्दीनपुर और मवाना गन्ना समिति का चुनाव निरस्त हो या निरस्त पर्चे बहाल किए जाए। किसान नेता बाबा विजयपाल घोपला पांच दिन से भूख हड़ताल आमरण अनशन पर हैं। उनके साथ मवाना समिति के सदस्य अरुण नारंगपुर का भी भूख हड़ताल का दूसरा दिन रहा। अरुण, मेजर चिंदोडी, प्रमोद, हर्ष चहल, सनी प्रधान, विपिन राणा, बबलू सिसौला, विनय, विनोद, वीरेंद्र, मनोज शर्मा किसान मौजूद रहे।