फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: जिला खान अधिकारी की आईडी हैक कर किया गड़बड़झाला, रिपोर्ट दर्ज; जानें कैसे हुआ खुलासा

Tue, 17 Nov 2026 12:09 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ के जिला खान अधिकारी अजीत सिंह की आईडी हैक करके 711 ई-फॉर्म-सी जारी कर दिया गया। 18,680 घन मीटर खनिज के फर्जीवाड़े पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
साइबर क्राइम - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में खनन विभाग के पोर्टल को हैक कर जिला खान अधिकारी की सरकारी लॉगिन आईडी और पासवर्ड का दुरुपयोग करने का मामला सामने आया है। सरकारी पोर्टल पर तीन फर्जी लाइसेंस आईडी बनाकर 711 ई-फॉर्म-सी जारी कर दिए। इनके माध्यम से 18,680 घन मीटर उपखनिज के परिवहन से संबंधित दस्तावेज तैयार किए गए। जबकि, मेरठ जिले में किसी भी व्यक्ति या फर्म को भंडारण लाइसेंस स्वीकृत नहीं है। मामले का खुलासा होने पर जिला खान अधिकारी अजीत सिंह ने तीनों फर्जी आईडी ब्लॉक कराकर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

जिला खनन अधिकारी ने रविवार को साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद बताया कि जिले में रवन्ना काटे जाने की जानकारी मिलने पर उन्होंने तत्काल भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय लखनऊ से संपर्क किया। वहां से जानकारी दी गई कि 13 अक्तूबर 2026 को आईडी बनाकर जनपद मेरठ से ई-फॉर्म-सी जारी किए गए हैं। इसके बाद उन्होंने विभाग के पोर्टल पर लॉगिन करने का प्रयास किया, लेकिन उनकी सरकारी आईडी नहीं खुली। 
 

इस संबंध में 15 अक्तूबर को निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय लखनऊ को पत्र भेजकर आईडी खुलवाने का अनुरोध किया गया। आईडी खुलने के बाद जांच की गई तो पता चला कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने सरकारी ईमेल और लॉगिन का दुरुपयोग कर तीन फर्जी लाइसेंस आईडी सक्रिय कर दी थीं। पोर्टल पर अरविंद खांडे पुत्र राम खांडे के नाम से ये आईडी बनाई गई थीं। इनमें सैंड स्टोन, क्वार्टजाइट, ग्रेनाइट, डोलोस्टोन और मौरंग के भंडारण का लाइसेंस दर्शाया गया। 

तीनों लाइसेंस की स्वीकृत क्षमता 20-20 हजार घन मीटर यानी कुल 60 हजार घन मीटर दिखाई गई। इनके माध्यम से 711 ई-फॉर्म-सी जारी किए गए, जिनमें 18,680 घन मीटर खनिज दर्ज है। फर्जी लाइसेंस में भंडारण स्थल ग्राम मीरजापुर, तहसील सरधना दर्शाया गया था। इसके साथ ही एक मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भी दर्ज की गई थी। अधिकारियों ने दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया तो वह सर्विस में नहीं मिला।
 
विज्ञापन

जिला खान अधिकारी ने शिकायत में बताया कि पहले पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए सीयूजी मोबाइल पर ओटीपी आता था, लेकिन तकनीकी समस्या के चलते कुछ समय से बिना ओटीपी के ही पोर्टल खुल रहा था। इसी खामी का फायदा उठाकर आरोपियों ने फर्जी लाइसेंस आईडी बनाईं और ई-फॉर्म-सी जारी किए। उन्होंने संबंधित तीनों आईडी तत्काल ब्लॉक करा दी हैं। 
साथ ही लॉगिन आईडी और पासवर्ड का दुरुपयोग करने तथा फर्जी लाइसेंस बनाने वालों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

ये भी देखें...
मेरठ: बहन से बात करने पर नाराज भाइयों ने युवक को गला दबाकर मारा, गंगनहर में फेंका शव, चार गिरफ्तार
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें