खून से सीएम को लिखा पत्र
तलहैटा गांव निवासी शेखर त्यागी ने अनु त्यागी के ऊपर हुए अत्याचार के खिलाफ अपने खून से सीएम को एक पत्र लिखा। प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग की। इस मौके पर धरने की अध्यक्षता महेंद्र सिंह त्यागी ने की।
श्रीकांत की पत्नी अनु त्यागी भी पहुंची, दो घंटे तक हांफते रहे अफसर
बता दें कि सीएम योगी के मेरठ दौरे के बीच श्रीकांत त्यागी की पत्नी धरने में पहुंची थीं। मुख्यमंत्री कमिश्नरी सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करते रहे और बाहर चौधरी चरण सिंह पार्क में सांसद राजेंद्र अग्रवाल, महेश शर्मा और बीजेपी मुर्दाबाद के नारे लगते रहे। श्रीकांत त्यागी के समर्थन में धरने पर बैठे त्यागी समाज के लोगों ने उन पर से गैंगस्टर हटाने की मांग की। अनु त्यागी के पहुंचते ही नारेबाजी तेज हो गई। वहीं पुलिस अधिकारियों ने सीएम के रहने तक चौधरी चरण सिंह पार्क को घेरकर रखा।
त्यागी समाज के लोग लगातार मुख्यमंत्री से मिलने की मांग करते रहे, लेकिन प्रशासन ने उन्हें नहीं मिलने दिया। धरने पर श्रीकांत की पत्नी अनु त्यागी ने कहा कि उनके पति को झूठे मामलों में फंसाया गया है। इसके पीछे सांसद महेश शर्मा का हाथ है। उनके पति मोदीनगर विधानसभा से टिकट मांग रहे थे। वहां से महेश शर्मा अपने बच्चों को चुनाव लड़वाना चाहते थे। उन्होंने मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की। धरना स्थल पर श्रीकांत को कुछ धाराओं में जमानत मिलने की सूचना पर लोगों ने खुशी जताई।