प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सात दिसंबर को नमो एप पर ‘विकसित भारत एंबेसडर’ नामक माड्यूल लांच करने के साथ ही यह अभियान प्रारंभ किया गया। अभियान में प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता को नमो एप से जोड़ने का लक्ष्य दिया गया है।
अभियान के तहत सांसद विधायक से लेकर प्रदेश, जिला और मंडल स्तर तक के कार्यकर्ताओं को एंबेसडर बनाना हैं, जिसमें सांसद 30 हजार, विधायक 15 हजार, प्रदेश पदाधिकारियों को 10 हजार, जिला पदाधिकारी को 5 हजार तथा मंडल पदाधिकारी को एक-एक हजार विकसित भारत एंबेसडर बनाने हैं। सर्वाधिक अंक वालों को पीएम नरेंद्र मोदी से मिलने और चर्चा करने का भी मौका मिलेगा। एक सदस्य को जोड़ने के 15 प्वाइंट हैं। नारी शक्ति सेल्फी के दो प्वाइंट हैं।
स्वच्छ भारत सेल्फी के दो प्वाइंट, इनक्रेडिबल इंडिया के दो प्वाइंट हैं। वोकल फॉर लोकल और डिजिटल पेमेंट के भी प्वाइंट हैं। आठ जनवरी से 14 जनवरी के बीच 100 दिनों के इस चैलेंज में धर्मेंद्र भारद्वाज की तरफ से 65 हजार से अधिक ब्रांड एंबेसडर बनवा दिए गए हैं। पहले ब्रांड एंबेसडर बनने पर एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का जो लक्ष्य रखा है, वह हर देशवासी के लिए गौरव की बात है।