प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को मेरठ आएंगे। यहां वह एक निजी कार्यक्रम में भाग लेंगे। इससे पूर्व वह दोपहर में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे।
केशव प्रसाद मौर्य लखनऊ से स्टेट प्लेन द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर हवाई पट्टी पहुंचेंगे। यहां से वह सीधे आईआईएमटी कॉलेज मॉल रोड जाएंगे। जहां पर वह सांसदों, विधायकों, पूर्व विधायकों, क्षेत्रीय पदाधिकारियों और महानगर पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद वह सर्किट हाउस आएंगे, जहां लोक निर्माण, मनोरंजन कर, खाद्य प्रसंस्करण और सार्वजनिक उद्यम विभागों के अधिकारियों व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक के बाद उनका कार्यक्रम आरक्षित रखा गया है। जिसमें वह स्थानीय योजना के अनुसार कार्यक्रम तय करेंगे। सर्किट हाउस से शाम 7.30 बजे निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिल्ली रोड स्थित एक होटल जाएंगे और वहां से कार द्वारा दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/