फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी परेशानी: दिल्ली रोड का ये हिस्सा पांच महीने तक रहेगा बंद, रैपिड रेल के अफसरों की बैठक में लिया गया निर्णय

Wed, 22 Mar 2023 04:41 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

बड़ी परेशानी : मेरठ में दिल्ली रोड का यह हिस्सा पांच महीने तक बंद रहेगा। रैपिड रेल के अधिकारियों की बैठक में यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
मेरठ दिल्ली रोड। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में रैपिड रेल निर्माण के चलते बागपत अड्डा स्थित फुटबॉल चौराहे से रामलीला ग्राउंड तक दिल्ली रोड पर पांच महीने तक वाहनों का संचालन बाधित होगा। इसके लिए मंगलवार रात यातायात पुलिस और रैपिड रेल के अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें यातायात पुलिस ने वैकल्पिक मार्ग की मरम्मत और स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की। 

विज्ञापन


रैपिड रेल अधिकारियों ने कहा कि दस दिन में वैकल्पिक मार्ग की मरम्मत करने के बाद दिल्ली रोड को बंद करने की तारीख तय कर दी जाएगी।

एसपी ट्रैफिक जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि रैपिड के अधिकारियों ने पत्र लिखकर दिल्ली रोड को पांच माह बंद करने की बात कही थी। इसे लेकर मंगलवार रात एसपी ट्रैफिक, सीओ ब्रह्मपुरी और रैपिड रेल के इंजीनियरों के साथ पुलिस लाइन में मीटिंग हुई। रैपिड के अधिकारियों ने दिल्ली रोड पर तेजी से निर्माण की बात कही। इस पर यातायात पुलिस ने कहा कि दिल्ली रोड का ट्रैफिक ट्रांसपोर्टनगर से निकाला जाएगा। ट्रांसपोर्ट नगर, फुटबॉल चौराहे से टीपीनगर थाने तक, शारदा रोड की सड़कें और डिवाइडर कई जगह से टूटे हैं, वहां स्ट्रीट लाइट भी बंद पड़ी हैं। ट्रैफिक पुलिस ने वैकल्पिक मार्गों को सही करने का सुझाव दिया। रैपिड रेल के इंजीनियरों ने कहा कि वैकल्पिक मार्गों की मरम्मत के बाद ही दिल्ली रोड बंद की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Earthquake in UP: भूकंप के झटकों से कांप उठे लोग, चिल्लाते हुए घरों से भागे बाहर,तस्वीरों में देखें दहशत के पल

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

उन्होंने वैकल्पिक मार्गों की मरम्मत एक सप्ताह में पूरी करने की बात कही। एसपी ट्रैफिक का कहना है कि दिल्ली रोड करीब दस दिन बाद बंद होगी। इससे पहले वह दिल्ली रोड के व्यापारी, स्थानीय लोगों से भी बातचीत कर लेंगे।

यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar:  देहरादून निवासी प्रेमी युगल ने कार में खाया जहरीला पदार्थ, प्रेमी की मौत, प्रेमिका गंभीर

यह रहेगा वैकल्पिक मार्ग
एसपी ट्रैफिक ने बताया है कि फुटबॉल चौराहे से वाहन बागपत रोड पर डायवर्ट कर ट्रांसपोर्टनगर होते हुए दिल्ली रोड पर जाएंगे। दिल्ली रोड स्थित ट्रांसपोर्टनगर गेट पर बैरियर लगाकर वाहनों को ट्रांसपोर्टनगर के अंदर से भेजा जाएगा, जो बागपत रोड व फिर फुटबॉल चौराहे पर पहुंचेंगे। मेट्रो प्लाजा से वाहन शारदा रोड की तरफ जाएंगे। फुटबॉल चौराहे से रामलीला ग्राउंड के बीच कॉलोनी में रहने वालों के लिए पैदल और बाइक का रास्ता दिया जाएगा। चार पहिया वाहन पूरी तरह से बंद रहेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें