फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: पटाखा चलाने पर दिल्ली पुलिस के सिपाही ने इंजीनियर का फोड़ा सिर, मारपीट का आरोप

Fri, 01 Nov 2024 01:02 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

देवनगर कॉलोनी में इंजीनियर अजय कुमार ने बताया कि गुरुवार देर रात वह अपने बच्चों के साथ पटाखा चला रहा था। इसी दाैरान दूसरे पक्ष ने पटखा चलाने पर गाली गलाैज कर दी। दोनाें पक्षों पर मारपीट का आरोप है।
विज्ञापन
पीड़ित व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र में दीपावली पर्व पर दिल्ली पुलिस में चालक के पद पर तैनात युवक ने पटाखा चलाने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। युवक ने लोहे की रॉड से अजय का सिर फोड़ दिया। कॉलोनी के लोगों ने किसी तरह बीच बचाव कराया। शुक्रवार को मारपीट का वीडियो वायरल हुआ। पीड़ित ने थाने पर तहरीर दी है। 

विज्ञापन


देवनगर कॉलोनी में इंजीनियर अजय कुमार ने बताया कि गुरुवार देर रात वह अपने बच्चों के साथ पटाखा चला रहा था। बताया कि इस दौरान पड़ोस में रहने वाले यूपी पुलिस में तैनात सिपाही का दिल्ली पुलिस में चालक के पद पर तैनात पुत्र वहां पहुंचा।

यह भी पढ़ें: West UP Nws Live: मेरठ में युवक की माैत, बागपत में भाई ने भाई पर किया हमला, शामली में पेड़ से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि उसने पटाखा चलाने के लिए मना किया। उसने बच्चों के साथ पटाखा चलाने की बात कही तो युवक आग बबूला हो गया और गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। परिजन व कॉलोनी के लोग बीच बचाव को पहुंचे।

युवक ने लोहे की रॉड से अजय के सिर पर वार किया, जिसमें वह घायल हो गया। झगड़े की पड़ोसियों ने वीडियो बनाई और वायरल कर दी। उपचार के बाद थाने पहुंचे पीड़ित ने पुलिस को जानकारी देते हुए तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें