फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ दिल्ली एक्सप्रेस वे: जारी हुए 50 करोड़

Wed, 16 Dec 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस वे के लिए किसानों की अधिग्रहीत जमीन के बदले बतौर मुआवजा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने 50 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


मेरठ के 12 गांवों की जमीन का अधिग्रहण भी हुआ है। एडीएम एलए ने 100 करोड़ रुपये बतौर अवार्ड भेजे थे। जिसकी पचास प्रतिशत राशि अवमुक्त कर दी गई है। प्रशासन ने इसका मुआवजा भी बांटना शुरू कर दिया है।

दिल्ली से मेरठ के बीच एक बार फिर से एक्सप्रेस वे पर तेजी से काम होने की उम्मीद परवान चढ़ी है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने मेरठ में भी घोषणा की थी कि दो साल में यह हाईवे बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे के प्रस्ताव को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से पहले ही हरी झंडी मिल चुकी है। इस बाबत प्रोजेक्ट का ट्रैक भी कई बार बदला पर आखिरकार पुराने ट्रैक को ही हरी झंडी दे दी गई। माना जा रहा है कि अब इस प्रस्ताव पर काम तेजी से होगा।
विज्ञापन


अब मिले किसानों के लिए पचास करोड़
मेरठ के 12 गांवों की जमीन का अधिग्रहण हुआ है। एडीएम एलए कार्यालय से इस बाबत इन गांवों का अवार्ड एनएचएआई को भेज दिया था। 100 करोड़ रुपये किसानों को देने के लिए मांगे थे। अभी 50 करोड़ रुपये एनएचएआई ने प्रशासन के खाते में ट्रांसफर किए हैं। उधर, एडीएम एलए कार्यालय ने इसका मुआवजा बांटना भी शुरू कर दिया है।

यहां इन गांवों की जमीन जाएगी
सांकरपुर, घोसीपुर, चंदसारा, ढिकौली, हाजीपुर, खानपुर, नंगलापत्तू, नरहेड़ा, सलेमपुर, अमीनगर अच्छरौंडा बराल और परतापुर

ऐसे बनेगा हाईवे
- निजामुद्दीन से यूपी गेट तक एनएच-24 को 14 लेन किया जाएगा। इसके लिए छह लेन मेरठ की तरफ जाने वालों के लिए सेपरेटर लगाकर अलग की जाएंगी।
- यूपी गेट से डासना तक आठ लेन
- डासना से परतापुर बाईपास तक छह लेन
- हालांकि मेरठ में 90 मीटर जमीन का अधिग्रहण यानि 14 लेन के हिसाब से ही किया जाएगा, पर फिलहाल यहां छह लेन बनाया जाएगा।

दूरी
- निजामुद्दीन से यूपी गेट तक 22 किमी
- यूपी गेट से मेरठ 40 किमी

टैक्स
- दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर जाने वालों को टोल टैक्स देना होगा। सेपरेटर पर आते ही टैक्स चुकाना होगा।
- स्थानीय ट्रैफिक बिना टोल के चलेगा।

रकम
- शुरू में 57 सौ करोड़ रुपये की परियोजना।
- इसमें से भूमि अधिग्रहण के लिए 12 सौ करोड़ और निर्माण के लिए 45 सौ करोड़।
- हालांकि अब 7855 करोड़ तक इसकी लागत जाने की बात कही जा रही है।

ऐसे घूमेगा हाईवे
-  मेरठ में परतापुर से घूमेगा एक्सप्रेस वे।
- हापुड़ रोड पर सांकरपुर जाकर मिलेगा।
- एक लेन सांकरपुर हापुड़ रोड तो दूसरी परतापुर जाएगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें